एक महीने में दूसरी बार महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, मां अमृता सिंह के साथ आईं नजर – देखे विडीओ एवं तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान  ने काफी कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली है. आज लोग उन्हें सिर्फ सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी नहीं, बल्कि खुद उनके नाम और फिल्मों से भी जानते हैं. सारा को लगातार कई फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे हैं.

 

महाकाल के दर्शक करने पहुंचीं सारा:-हाल ही में सारा, धनुष और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘अतरंगी रे’ रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है. इस फिल्म के जरिए सारा ने एक बार फिर से खुद को साबित कर दिया है. फिल्म को मिल रही सफलता के बीच सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक ही महीने में दो बार उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं. एक्ट्रेस ने मां और महाकाल के साथ की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में अपनी मां अमृता सिंह के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचीं. अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर सारा अली खान ने महाकाल में दर्शन करते हुए की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं. आपको बता दें कि हाल में ही सारा ने महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप किया. इसके बाद सारा अपनी मां के साथ महाकाल की आरती में भी शामिल हुईं. आरती के बाद दोनों काफी देर तक महाकाल मंदिर में बने कुंड के किनारे भी बैठी रहीं. सारा ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं उसमें वो व्हाइट सूट पहने नजर आ रही हैं. उनके बगल में ब्लू शॉल ओढ़े अमृता सिंह भी बैठी हुई देखी जा सकती हैं. सिर पर दुपट्टा डाले सारा सादगी में भी बला की खूबसूरत दिख रही हैं. मां की बाहों में हाथ डाले सारा पोज़ दे रही हैं. कोविड को ध्यान में रखते हुए दोनों ने मास्क लगा रखा है.

                                                           

सारा अली खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘जय महाकाल’. सारा और अमृता सिंह की महाकाल दर्शन की तस्वीरें देख कर फैंस के शानदार रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, ‘मां और बेटी की खूबसूरत जोड़ी’. वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘इसलिए तुम मेरी फेवरेट हो, हमेशा ऐसे ही रहना’. आपको बता दें कि सारा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लुकाछुपी 2’ की शूटिंग के लिए उज्जैन आई हैं. फिल्म में सारा के साथ एक्टर विक्की कौशल नजर आएंगे. फिल्म के शॉट में दोनों उज्जैन में एक घर खरीदने की कोशिश करते नजर आएंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *