
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की आज कांग्रेस के वचन पत्र के विमोचन के अवसर पर मीडिया से की गयी चर्चा –
♦️आज पूरा प्रदेश जानता है कि किस प्रकार सौदेबाजी से , बोली से कांग्रेस की सरकार गिरायी गयी।प्रदेश के युवाओं का ,किसानों का भविष्य चौपट किया गया।
♦️आज अपने 15 वर्ष का हिसाब देने को भाजपा तैयार नहीं है , इन्होंने सबसे ज्यादा मजदूर उत्पादन वाला प्रदेश मध्य प्रदेश को बना दिया।
♦️शिवराज जी मुझ पर मिस्टर 15 % के आरोप लगा रहे हैं , वे खुद तो 115% है। वे यह भी बता दें कि पिछले 40 साल से वो चुप क्यों थे ? 40 साल से तो उन्होंने यह बात कभी नहीं की ?
♦️भाजपा तो पिछले 7 माह से चुनाव लड़ रही है ,हम तो अभी चार-पांच दिन से ही चुनाव के लिए मैदान में आए है।चार-पांच दिन में ही भाजपा और उसके नेता बौखला गए हैं ,अभी तो भाजपा को और शिवराज को 15 दिन और काटना है।
♦️शिवराज जी के पास बताने को कोई ठोस उपलब्धि नहीं है , ना अपने 15 वर्ष की और ना वर्तमान 7 माह की , इसीलिए प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए मुद्दों से भटकाने का काम कर रहे हैं।
♦️यह प्रशासकीय तंत्र के भरोसे चुनाव लड़ना चाहते हैं , तमाम हथकंडे अपना रहे हैं।इनके कई प्रत्याशियों को जनता चुनाव क्षेत्रों से भगा रही है।
♦️एक प्रश्न के जवाब में कहा कि मैं स्टार नहीं , मैं तो सिर्फ कमलनाथ हूं , स्टार तो शिवराज है , इसीलिए तो मैं उन्हें कहता हूं कि मुंबई जाकर उन्हें एक्टिंग करना चाहिए , कई स्टारों को पीछे छोड़ देंगे।
♦️हम व्यापम, ई टेंडर और तमाम भाजपा सरकार के घोटालों की जांच करा रहे थे इसीलिए तो उससे डर कर हमारी सरकार बीच में ही गिरा दी गई।

मुझे क्या करना है , मुझे आपसे ज्ञान लेने की आवश्यकता नही है”…
पत्रकार के सवाल पर भड़के कमलनाथ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बाइट