खुशखबरी: SBI से कैश निकालने के बदले नियम, अब रोजाना निकाल सकेंगे इतने हजार रुपये, जानें डिटेल

कोरोना के इस टेंशन भरे माहौल में ग्राहकों को राहत देने के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई  ने बड़ा कदम उठाया है. बैंक एक दिन में खाते से कैश निकालने की सीमा को बढ़ा दिया है. नए नियमों के मुताबिक, आप अपने पड़ोस वाली ब्रांच (होम ब्रांच को छोड़कर) से खुद जाकर विड्रॉल फॉर्म से 25000 रुपये तक एक दिन में निकाल सकते है. इसकी जानकारी SBI ने ट्वीट करके दी है.

जानें क्या कहा बैंक ने?

बैंक ने अपने ट्वीट में कहा है कि इस महामारी में अपने ग्राहकों का समर्थन करने के लिए, SBI ने चेक और निकासी फॉर्म के माध्यम से गैर-घरेलू नकद निकासी की सीमा बढ़ा दी है.

जानें कैश के निकालने के नए नियम:-<< बैंक की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि ग्राहक अपने सेविंग खाते से दूसरी ब्रांच में जाकर विड्राल फॉर्म के जरिए 25 हजार रुपये तक निकाल सकते है.

<< चेक के जरिए अब दूसरी ब्रांच से 1 लाख रुपये तक निकाले जा सकते है.

<< थर्ड पार्टी (जिसको चेक जारी किया है) कैश निकालने की सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है.

<< SBI ने नए नियमों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है. ये नियम 30 सितंबर 2021 तक लागू रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *