
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI YONO एप पर विशेष सुविधाएं पेश की हैं, ये तो आप जानते ही होंगे कि किसी को भी अपने बैंक अकाउंट की जानकारी लेने के लिए उसमें लॉगिन करना पड़ता है, लेकिन अगर आप भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक हैं तो आप बिना लॉगइन के भी बैलेंस चेक कर सकते हैं (SBI Customer check balance without login) और पासबुक भी देख सकते (SBI Customer check passbook without login) हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने खुद ट्वीट कर के कहा है- ‘अब योनो ऐप पर लॉगिन किए बिना ही उससे अपना अकाउंट बैलेंस जानें और पासबुक देखें और लेनदेन करें।
SBI YONO एप में क्या हुआ बदलाव?
अब SBI YONO एप पर लॉगइन ऑप्शन के साथ व्यू बैलेंस और क्विक पे का ऑप्शन होगा।
इस सुविधा का उपयोग करने के लिए 6 अंकों का MPIN या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन/फेस आईडी या यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यक होगी।
बिना लॉग इन के कैसे देखें SBI YONO एप में बैलेंस, एम-पासबुक:-
आप MPIN का उपयोग कर सकते हैं
यूजर आईडी और पासवर्ड
बायोमेट्रिक
लॉग इन किए बिना YONO एप में बैलेंस चेक करने के लिए Balance ‘व्यू बैलेंस’ विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद MPIN या यूजर आईडी और पासवर्ड या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन या फेस आईडी में से किसी एक को चुनना होगा।
YONO एप से जुड़े सभी अकाउंट का बैलेंस ऑथेंटिकेशन के बाद चेक किया जा सकता है।
अकाउंट बैलेंस के नीचे ‘व्यू ट्रांजैक्शंस’ का विकल्प होगा, जिस पर आप लेन-देन की डिटेल यानी चयनित खातों की एम-पासबुक देख सकते हैं।
ओटीपी मैनेजमेंट फीचर’ की मदद से अब यूजर्स अपने लेन-देन की सीमा तय कर सकते हैं।
SBI YONO क्विक पे फीचर क्या है?
एप में लॉग इन किए बिना ‘YONO Quick Pay’ पर क्लिक करके यूजर्स 2,000 रुपये तक का लेनदेन कर सकते हैं। इस सुविधा के लिए प्रमाणीकरण MPIN/बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन/फेस आईडी/यूजर आईडी और पासवर्ड में से एक के माध्यम से करना होगा।