WATCH VIDEO: साल भर से स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से पिटाई करती थी बीवी, CCTV वीडियो देख रह जाएंगे दंग

राजस्थान में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को कोर्ट ने सुरक्षा दी है. दरअसल, इस प्रिंसिपल ने पत्नी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और स्थानीय अदालत पहुंचा था. प्रिसिंपल ने एक वीडियो भी दिया था, जिसमें साफ दिख रहा है कि पत्नी उन पर हमला कर रही है.वीडियो में दिख रहा है कि राजस्थान के खरकारा सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल अजीत यादव का पीछा करके एक महिला लगातार पीट रही है. महिला उन्हें क्रिकेट बैट, लोहे की कड़ाही और अन्य हथियारों से मार रही है. बताया जा रहा है कि ये महिला उनकी पत्नी हैं. अदालत ने पुलिस को उसके आरोप की जांच करने और उसे सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है.

 

वीडियो में प्रिंसिपल की पत्नी सुमन यादव दिख रही हैं, जो कि हरियाणा के सोनीपत से हैं. वह अपने हसबैंड के पीछे बैट लेकर दौड़ रही हैं. पीड़ित पति ने बताया कि पिछले एक साल में मारपीट की घटनाएं बढ़ी हैं. इसके बाद उन्होंने सबूत जुटाने के लिए अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए. बता दें कि दोनों ने सात साल पहले शादी की थी. यह लव मैरिज थी. पति का कहना है कि उन्होंने कभी भी सुमन को नहीं मारा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *