महाराष्ट्र के सीनियर कांग्रेस लीडर ने अपने ही शीर्ष नेता राहुल गांधी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने अपने ही शीर्ष नेता राहुल गांधी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को खराब वक्ता बताते हुए कहा कि राजनीति में सबसे पहले अच्छा वक्ता होना जरूरी है।

वडेट्टीवार ने कहा, ”मैं पिछले 6 बार से नॉनस्टॉप विधायक हूं। राजनीति में सबसे पहले अच्छा वक्ता होना जरूरी होता है जैसे राहुल गांधी पढ़े-लिखे क्वालिफाइड हैं तो हैं लेकिन वक्ता अच्छे नहीं है।” उन्होंने कहा, आपको सबसे पहले अच्छा वक्ता होना जरूरी है। आप जब भी जनता के सामने बात करे तो उदाहरण के साथ बात करना चाहिए। विजय वडेट्टीवार पुणे के एक कॉलेज में राजनीति के छात्रों को संबोधित कर रहे थे और राजनीति में करियर बनाने के लिए लिए जरूरी गुण सीखा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *