उज्जैन के दंडी आश्रम में सनसनीखेज मामला, पंडिताई की शिक्षा लेने आए छात्रों से कुकर्म; आचार्य और सेवादार पर FIR

BHOPAL. उज्जैन के बड़नगर रोड स्थित दांडी आश्रम (Misdeeds in Ujjain Ashram) में पंडिताई की शिक्षा लेने आई तीन नाबालिग किशोरों के साथ यौन शोषण और अनैतिक कृत्य का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आश्रम के ही दो आचार्य ने इन किशोरों के साथ यौन शोषण और अनैतिक कृत्य किया। दंडी आश्रम के आचार्य और सेवादार पर बच्चों से यौन शोषण के आरोप का केस हुआ है। आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों ने शिकायत की।

महाकाल थाने में मंगलवार देर रात 12.30 बजे एफआईआर हुई। आश्रम के संचालक ने पुलिस बुलाकर आचार्य को गिरफ्तार कराया। सेवादार फरार है। आश्रम (Dandi Ashram ) में पढ़ने वाले 19 बच्चों ने शिकायत की।

आचार्य गिरफ्तार, सेवादार फरार

जानकारी के मुताबिक दांडी आश्रम में देवास, मंदसौर और राजगढ़ जिले के तीन किशोर पंडिताई की शिक्षा लेने आए हैं। इन तीन किशोरों ने आश्रम के आचार्य अजय और राहुल ने किशोरों के साथ अनैतिक कृत्य किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7, 8, 9पी और 10 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं देवास जिले के किशोर की शिकायत पर आरोपित अजय के खिलाफ लैंगिक अधिनियम की धारा 11 एवं 12 के तहत केस दर्ज किया है। जबकि आश्रम में रहने वाले मंदसौर जिले के किशोर की शिकायत पर राहुल के खिलाफ धारा 377, 506 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत fIR दर्ज की गई है।

कमरे में बुलाकर करते थे यौन शोषण राजगढ़, मंदसौर और देवास जिले के किशोरों ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिन से अजय ठाकुर और राहुल शर्मा उनका यौन शोषण कर रहे थे। दोनों उन्हें अपने कमरे में बुलाते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी आचार्य राहुल शर्मा ने 7 महीने पहले एक रेप पीड़ित की मदद की थी। खून से सनी 12 साल की बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में ढाई घंटे से भटक रही थी। राहुल ने उसे खाना खिलाकर महाकाल थाने में सूचना दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *