सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ को उम्मीद, सरकार जल्द वैक्सीन के इस्तेमाल को देगी मंजूरी

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा है कि सरकार जल्द ही कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे सकती है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि कंपनी ने वैक्सीन के करीब 50 मिलियन डोज तैयार किया है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एस्ट्राजेनेका मिलकर कोरोना वैक्सीन बना रहा है. ऑक्सफोर्ड ने टीके के लिए भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से करार किया है.

इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि भारत में कोरोना वायरस की रोकथाम के संभावित टीके को जनवरी में बाजार में उतारने की तैयारियां चल रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय औषध नियामक की नजर ब्रिटेन के औषध नियामक पर है जो ऑक्सफोर्ड द्वारा निर्मित कोविड-19 के टीके को जल्द मंजूरी दे सकता है.

भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट और फाइजर ने इस महीने की शुरुआत में अपने कोविड-19 टीकों के आपात इस्तेमाल के लिए भारत के औषध महा नियंत्रक (डीसीजीआई) को आवेदन दिया था. फाइजर निर्मित टीके को ब्रिटेन, अमेरिका और बहरीन समेत अनेक देश मंजूरी दे चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *