शाहरुख खान की दिल्ली में लड़कों ने कर दी थी पिटाई,वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

किंग ऑफ रोमेंस के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने फैंस को न सिर्फ अपनी फिल्मों के साथ प्यार की भाषा सिखाई, बल्कि उनकी वास्तविक जीवन की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। सुपरस्टार ने गौरी खान से शादी की है और तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के पिता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं SRK को एक बार एक लड़की के लिए लड़कों के झुंड ने पीट दिया था।
लड़की को बोल दिया गर्लफ्रेंड:-शाहरुख खान ने कपिल शर्मा के चैट शो में बताया था कि एक बार वह एक लड़की को डेट कर रहे थे। उसी दौरान उस लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड कहने पर कुछ लड़कों ने उन्हें पीटा था। शाहरुख खान ने आगे बताया कि लड़कों ने कहा कि वह लड़की उनकी गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि उनकी ‘भाभी’ हैं।

अब गौरी को भाभी बताते हैं शाहरुख खान:-शाहरुख खान ने घटना के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि आज भी जब वह अपनी पत्नी गौरी के साथ दिल्ली जाते हैं। इस दौरान कोई गौरी के बारे में पूछता है तो वह कहते हैं कि वह उनकी भाभी हैं। बता दें कि शाहरुख खान की फैमिली उनकी पत्नी गौरी के अलावा तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम हैं।

शाहरुख खान की फिल्म:-वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। शाहरुख खान अब डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म में दिखाई देंगे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *