मुंबई एयरपोर्ट पर रोके गए Shah Rukh Khan, एक घंटे तक हुई पूछताछ

बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्‍टम नियमों के उल्‍लंघन के आरोप में शुक्रवार देर रात रोका गया।
तकरीबन एक घंटे की पूछताछ के बाद शाहरुख़ खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी तो एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किए गए लेकिन किंग खान के बॉडीगार्ड रवि और टीम को कस्टम ने पकड़ा हुआ था. खबरों के मुताबिक लाखों रुपए की क़ीमत की घड़ियों को भारत में लाने, बैग में महंगी घड़ियों के ख़ाली डिब्बे मिलने और कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने की वजह से शाहरुख खान से पूछताछ की गई थी.

क्या है पूरा मामला
दरअसल शाहरुख खान अपनी टीम के साथ प्राइवेट चार्टर VTR – SG से दुबई एक बुक लॉन्च इवेंट में शिरकत करने गए थे. इसी प्राइवेट चार्टर फ़्लाइट से बीती रात साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे. रेड चैनल पार करते वक्त कस्टम ने शाहरुख़ खान और उनकी टीम के बैग में लाखों रुपए कीमत की घड़ियां पाई. इसके बाद कस्टम ने सभी को रोक दिया और बैग की जांच की गई. जांच के दौरान बैग में कई महंगी घड़िया Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे Spirit ब्रांड की घड़ी (लगभग 8 लाख रुपये), ऐपल सीरीज की घड़ियां मिली.साथ ही घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले. कस्टम ने इन घड़ियों का इवैल्यूएशन किया तो इन पर 17 लाख 56 हज़ार 500 रुपए की कस्टम ड्यूटी बनी. इसके बाद इन करोड़ों रुपए की क़ीमत की घड़ियों पर लाखों रूपये टैक्स अदा करने की बात कही गई. घंटे भर चले प्रक्रिया के बाद शाहरुख़ और पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से जाने दिया लेकिन शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड रवी और टीम के सदस्यों को रोक लिया गया.

SRK के बॉडीगार्ड ने चुकाया कस्टम
जानकारी के मुताबिक शाहरुख खाने के बॉडी गार्ड रवि ने 6 लाख 87 हज़ार रुपए का कस्टम चुकाया है. जिसका बिल शाहरुख़ खान के बॉडी गार्ड रवि के नाम पर बना है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक ये पैसे शाहरुख़ खान के क्रेडिट कार्ड से अदा किए गए हैं. कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर पुगल और युद्धवीर यादव ने ये पूरी कार्रवाई की. इसके बाद शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड रवि को सुबह 8 बजे कस्टम ने छोड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *