दिवाली से पहले शाहरुख खान का नया विज्ञापन रिलीज, लोकल के लिए हुए वोकल – देखे विडीओ

दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है. इसको लेकर हर किसी ने तैयारी शुरू कर दी है. यहां तक कि कई ब्रांड्स ने भी दिवाली के मौके पर विज्ञापन रिलीज कर दिया है. इसी कड़ी में कैडबरी  भी दिवाली के मौके पर खास विज्ञापन लेकर आया है. कंपनी ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान  को इस विज्ञापन के लिए चुना है. शाहरुख इस विज्ञापन के जरिए लोगों को स्पेशल मैसेज देते नजर आ रहे हैं.

यहां देखें शााहरुख का नया एड:

 

‘ये सिर्फ कैडबरी का विज्ञापन नहीं’
शाहरुख खान  का नया कैडबरी विज्ञापन रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है. इस विज्ञापन की पंच लाइन ‘ये सिर्फ कैडबरी का विज्ञापन नहीं’ है. विज्ञापन के माध्यन से शाहरुख खान ये संदेश दे रहे हैं कि हर घर की दिवाली मीठी होने चाहिए. इसलिए दिवाली की शॉपिंग अपने घर के पास की दुकानों से करें. आप कपड़े, जूते और चश्मा आदि अपने घर के नजदीक वाले दुकान से खरीदें और उनकी दिवाली को मीठा बनाएं.

विज्ञापन में क्या है खास
शाहरुख खान  के इस विज्ञापन की खास बात यह है कि वो छोटे दुकानों से लोगों को खरीददारी करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. उनके इस विज्ञापन का असर देश के लाखों करोड़ों छोटे दुकानदारों की दुकानदारी पर पड़ेगा. क्योंकि अब बॉलीवुड के शहंशाह ही इन्हें दिवाली पर सपोर्ट करने के लिए सामने आए हैं, तो जाहिर सी बात है कि लोग इससे प्रेरित होंगे और विज्ञापन से संदेश को समझेंगे. भले ही यह सिर्फ एक चॉकलेट का विज्ञापन हो लेकिन शाहरुख खान का संदेश काफी बड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *