
अमेजन प्राइम वीडियो ने बीते दिन अपनी आगामी समर ब्लॉकबस्टर हिन्दी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘तूफान’ का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म का प्रीमियर 21 मई, 2021 में विशेष रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। फरहान अख्तर के बॉक्सर लुक ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है जहां सम्पूर्ण बॉलीवुड और दुनिया के सभी लोगों से वह खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। शाहरुख खान ने भी इसी कड़ी में रिएक्शन दिया और साथ ही फिल्म और फरहान अख्तर की जमकर तारीफ भी की. शाहरुख खान के इस रिएक्शन पर फरहान अख्तर ने उन्हें तुरंत रिप्लाई किया.

फरहान अख्तर की फिल्म ‘तूफान’ के टीजर शाहरुख खान ने लिखा: “तूफान टीजर वाह! आप हमेशा अपने का से इंस्पायर्ड करते हैं. ‘किनारे ही से तूफान का तमाशा देखने वाले. किनारे से कभी अंदाज-ए-तूफान नहीं होता.’ आजाद. तूफान में डाइव लगाने को तैयार. इस शानदार काम के लिए टीम को शुभकामनाएं.” शाहरुख खान ने इस तरह शायरी के जरिए फरहान अख्तर के फिल्म पर रिएक्शन दिया है.
फरहान अख्तर ने भी शाहरुख खान को जवाब देते हुए लिखा: “इस तरह के शब्दों, कविता और सकारात्मकता के लिए बहुत बहुत धन्यवाद .. लव यू शाहरुख.” बता दें कि फिल्म फरहान अख्तर के साथ-साथ फिल्म में मृणाल ठाकुर और परेश रावल भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर ने किया है.