बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद अपनी लीगल टीम के साथ मुस्‍कुराते दिखे शाहरुख खान , देखे तस्वीरें

ड्रग्स केस में बेटे आर्यन खान को 25वें दिन जमानत मिलने के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के चेहरे पर हंसी भी लौट आई है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से अपनी लीगल टीम के साथ दौड़-भाग कर रहे शाहरुख को अब बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान की जमानत पर मुहर लगाई और उन्हें बरी करने का आदेश जारी किया। इस बीच पहली बार शाहरुख खान किसी तस्वीर में मुस्कुराते नजर आए। लीगल टीम के साथ उनकी फोटो अब वायरल हो रही है। आर्यन खान को 3 हफ्ते जेल में रहने के बाद गुरुवार को बॉम्‍बे हाई कोर्ट से आख‍िरकार जमानत मिल गई. वकील सतीश मानशिंदे और उनकी टीम उस लीगल टीम का हिस्‍सा रहे जो पिछले 3 हफ्तों से आर्यन खान को जमानत दिलाने में जुटे रहे.

क्रूज ड्रग्‍स केस में करीब 3 हफ्ते जेल में रहने के बाद आर्यन खान को गुरुवार को जमानत मिल गई. हालांकि उन्‍हें एक और रात अभी जेल में ही बितानी होगी क्‍योंकि उनकी टीम आर्यन की रिहाई के लिए शुक्रवार को तभी अप्‍लाई कर सकती है जब बॉम्‍बे हाईकोर्ट का औपचारिक आदेश आ जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *