मुंबई की मरीन ड्राइव एक ऐसी जगह है जहां जाने और वहां की खुली हवा महसूस करने की ख्वाहिश सभी की होती है। लेकिन इन्हीं लोगों में कुछ ऐसे भी होते हैं जो इस जगह को बदनाम करके ही मानेंगे। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वो लड़कियों की चुपके से फोटो खींच रहा था।

आप ऐसे फोटो खींचते हो

डिजिटल क्रिएटर मृणाल शेलके ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये वीडियो शेयर की है। इसमें वो सामन खड़े शख्स को फोन में फोटो दिखाकर पूछ रही हैं कि आप ऐसे फोटो खींचते हो।
हम घूमे ही नहीं क्या
वो कहती हैं, ऐसे फोटो खींचते हैं, मेरे भी खींचे किसी और के भी खींचे। हम घूमे ही नहीं क्या। शख्स को डांटते हुए मृणाल कहती हैं कि आप मेरे पापा जैसे हो। क्या उम्र है आपकी।अजनबी ने किया आगाह

फोन क्यों नहीं फोड़ा

वीडियो देखने के बाद लोग मृणाल को शाबाशी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि प्राउड ऑफ यू। दूसरे यूजर ने गुस्सा निकालते हुए पूछा है कि फोन क्यों नहीं फोड़ा इसका।