Aryan Khan Case पर Shatrughan Sinha ने दी प्रतिक्रिया, Luv-Kush और Sonakshi को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को बीते दिनों एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। लंबी जद्दोजहद के बाद 29 अक्टूबर को उन्हें जमानत मिल गई। इस दौरान आर्यन खान के ड्रग्स केस ने काफी सुर्खियां बटोरीं। वहीं बॉलीवुड के कई सितारों और देश की बहुत से बड़ी हस्तियों ने इस पूरे मामले में शाह रुख खान और उनके परिवार का सपोर्ट किया।

इनमें अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है। शत्रुघ्न सिन्हा ने लगातार आर्यन ड्रग्स केस मामले में शाह रुख खान का सपोर्ट किया। अब दिग्गज अभिनेता ने अपने बच्चों को लेकर बड़ी बात बोली है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा, दोनों बेटे लव और कुश ने कभी भी ड्रग्स नहीं लिया है। इनकी परवरिश काफी अच्छी रही है। जिसकी वजह से उन्हें ड्रग्स की लत नहीं लगी।

‘जो कहता हूं वो करता हूं’
एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह काफी समय से एंटी टोबैको कैम्पेन का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में उनके लिए यह प्रैक्टिस है। शत्रुघ्न सिन्हा ने एनडीटीवी इंडिया से बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या सितारों के लिए यह चुनौती है कि अपने बिजी शेड्यूल से बच्चों को सही दिशा दिखाएं तो अभिनेता ने कहा कि ‘चुनौती हो या ना हो, ऐसा जरूर होना चाहिए। मेरा शुरू से मानना है, मैं जो कहता हूं उसका पालन करता हूं, एंटी टोबैको कैम्पेन करता हूं। मैं हमेशा कहता हूं, ड्रग्स को न कहो और तंबाकू से दूर रहो।’

खुद को भाग्यशाली मानते हैं शत्रुघ्न
शत्रुघ्न सिन्हा आगे कहते हैं कि ‘आज मैं इस मामले में भाग्यशाली समझता हूं कि मेरे बच्चे लव-कुश और मेरी बेटी सोनाक्षी, मैं इन बच्चों के बारे में बहुत फक्र से कह सकता हूं कि इनकी परवरिश इतनी अच्छी हुई है कि उनको किसी किस्म की कोई आदत या ऐसे मामले में न उनको कभी सुना है, न देखा है, न पाया है, न वो करते हैं ऐसे कोई हरकत।’

पैरेंट्स को समय देने की जरूरत
उन्होंने कहा कि पैरेंट्स को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उनके बच्चे अकेले न पडे़ं, गलत संगति में न पड़ें। उन्हें अपने बच्चों के साथ कम से कम एक टाइम का खाना तो खाना ही चाहिए। आर्यन खान के मामले में शत्रुघ्न कहते हैं कि ‘न्याय मिलना चाहिए और आज वही हुआ।’ बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को आर्यन जेल से रिहा हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *