नहीं रहीं शेफाली जरीवाला, कार्डिएक अरेस्ट ने ली ‘कांटा लगा’ गर्ल की जान; मनोरंजन जगत में शोक की लहर

‘कांटा लगा’ गाने से फेमस हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का आज कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया है. उनके अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने की वजह से फैंस बेहद दुखी हैं.

एक्ट्रेस को 27 की रात दिल का दौरा पड़ा और अब वो नहीं रहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें उनके हसबैंड और एक्टर पराग त्यागी तुरंत हॉस्पिटल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. शेफाली के अचानक इस तरह से दुनिया छोड़कर जाने की वजह से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *