
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को लेकर कहा जाता था कि उनकी शादी शुदा जिंदगी अच्छी चल रही है, लेकिन मंगलवार रात ऐसी खबर आई कि धवन के फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल सा हो गया. धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी ने तलाक ले लिया है. आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी. आयशा और धवन की शादी 2012 में हुई थी और शादी के नौ साल बाद दोनों अलग हो गए. आयशा धवन से 10 साल बड़ी हैं. क्रिकेट में ये पहली जोड़ी नहीं है जिसने तलाक लिया है. हम आपको बता रहे हैं उन्हीं कुछ जोड़ियों के बारे में जिन्होंने शादी के कुछ साल बाद तलाक ले लिया.
मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की पहली शादी नौरीन से की थी. लेकिन बाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ अफेयर होने पर अजहर ने अपनी पहली वाइफ नौरीन को तलाक दे दिया था. नौरीन और अजहर का निकाह 1987 में हुआ था औऱ तलाक 1996 में तलाक दे दिया था. हालांकि अजहर और संगीता का रिश्ता भी ज्यादा देर कर नहीं चला. साल 2010 में अजहर और संगीता एक दूसरे से अलग हो गए.
जवागल श्रीनाथ
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की भी पहली शादी टूटी थी. श्रीनाथ की पहली शादी साल 1999 में ज्योत्सना से हुई थी लेकिन बाद में 2007 में दोनों बीच तलाक हुआ. साल 2008 में श्रीनाथ ने पत्रकार माध्वी पत्रावली के साथ दूसरी शादी की.
योगराज सिंह
युवराज सिंह के पिता पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने भी अपनी पहली वाइफ को तलाक दिया था. योगराज की पहली वाइफ युवराज सिंह की मां शबनम थीं. शबनम से अलग होने के बाद योगराज ने सतवीर कौर से दूसरी शादी की है.
विनोद कांबली
भारतीय पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली भी इस लिस्ट में शामिल हैं. कांबली ने पहली शादी बचपन की दोस्त नियोल लुईस से की थी. बाद में दोनों के बीच तलाक हुआ. बाद में कांबली ने दूसरी शादी मॉडल एंड्रिया हेविट से की.
दिनेश कार्तिक
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के लिए भी पहली शादी का अनुभव अच्छा नहीं रहा. कार्तिक की पहली शादी निकिता से हुई थी, लेकिन दोनों के बीत सबकुछ ठीक नहीं रहा, जिसके कारण कार्तिक और निकिता का तलाक हुआ. बाद में दिनेश ने स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से साल 2015 में शादी की.
इन सबके अलावा कई और क्रिकेटर हैं जिनकी पहली शादी टूटी है, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली हो या फिर श्रीलंका के क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान, इन सभी क्रिकेटरो को तलाक से गुजरना पड़ा है. ब्रेट ली की पहली शादी साल 2006 में एलिज़ाबेथ केंप से हुई थी लेकिन बाद में 2008 में दोनों के बीच तलाक हुआ. वहीं, तिलकरत्ने दिलशान का पहली वाइफ से तलाक हुआ और साल 2008 में उन्होंने दूसरी शादी की