इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मंगलवार को राजा के भाई विपिन रघुवंशी के बयान शिलॉन्ग की कोर्ट में दर्ज किए गए।

शिलॉन्ग कोर्ट में राजा के भाई विपिन के बयान हुए।
विपिन के बयान करीब 3.20 बजे से शुरू हुए थे जो शाम 5.30 बजे तक चले। हालांकि, विपिन के पूरे बयान नहीं हो पाए हैं। अब 26 नवंबर को विपिन को फिर बुलाया है।
बयान में मिसिंग रिपोर्ट, FIR के बारे में पूछा गया है। इसके अलावा राजा और सोनम की शादी कैसे हुई, सगाई कब की थी जैसे सवाल किए गए। विपिन ने बताया कि शादी और सगाई 11 मई को ही हुई थी।
विपिन का कहना है कि उसे चार्जशीट की कॉपी नहीं मिली है। वे सोमवार सुबह इंदौर से फ्लाइट से रवाना हुए थे। रात में शिलॉन्ग पहुंचे।मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे वे कोर्ट में पेश हुए।
बता दें, राजा रघुवंशी हत्याकांड में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज कुशवाह सहित 5 आरोपी जेल में बंद हैं।

सोमवार रात को शिलॉन्ग पहुंचे विपिन विपिन रघुवंशी ने बताया कि सुबह वे इंदौर से फ्लाइट द्वारा शिलॉन्ग के लिए रवाना हुए थे, लेकिन बोर्डिंग में देर हो जाने के कारण उन्हें अपना लगेज छोड़ना पड़ा। इंदौर से वे पहले दिल्ली पहुंचे, फिर दोपहर में दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। गुवाहाटी से सड़क मार्ग से यात्रा कर वे रात करीब 9:30 बजे शिलॉन्ग पहुंचे।

राजा मर्डर केस से जुड़ी ये बातें भी जानिए…

