पुलिस के सामने ही राज कुंद्रा पर भड़क गई थीं शिल्पा शेट्टी, चिल्लाते हुए कहा….

पोर्न स्कैंडल में गिरफ्तारी के बाद राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के बीच भी तनातनी देखने को मिली है. अश्लील फिल्मों के निर्माण से जुड़े मामले में जब मुंबई पुलिस राज कुंद्रा को लेकर उनके घर जांच के लिए पहुंची तो शिल्पा शेट्टी सबके सामने ही उन पर बिफर पड़ीं.

पुलिस ने किया बीच बचाव
सोमवार को मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, ‘शिल्पा इस जांच से बहुत परेशान थीं। वह कुंद्रा से बहस करने लगीं और उन पर चिल्लाने लगीं। शिल्पा ने राज से पूछा कि उन्हें यह करने की जरूरत क्या थी और उन्होंने यह सब क्यों किया। अभिनेत्री को शांत कराने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को बीच-बचाव करना पड़ा।‘ शिल्पा ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उन्हें राज के ऐप कंटेट के बारे में नहीं पता था।

परिवार की बदनामी करा दी
सूत्र ने आगे बताया कि ‘शिल्पा ने राज से कहा कि उनके इस काम के चलते परिवार की बदनामी हुई, कई कंपनियों के विज्ञापन हाथ से निकल गए और पैसों का नुकसान हुआ।‘ मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा कि ‘शिल्पा ने राज से पूछा कि जब उन्होंने एक मुकाम हासिल कर लिया है तो ऐसी चीजें करने की जरूरत क्या थी।‘शिल्पा बोलते-बोलते पुलिसवालों के सामने ही रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि राज ने उन्हें अंधेरे मे रखा और उन्हें ऐप के कंटेट के बारे में कुछ भी नहीं पता।

मार्च में फोन बदल दिया
सूत्रों के मुताबिक, पोर्नोग्राफी मामले में राज को अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा था ऐसे में उन्होंने मार्च में ही अपना फोन बदल दिया था जिससे कि किसी डाटा को रिकवर ना किया जा सके। जब क्राइम ब्रांच की टीम ने उनसे उनके पुराने फोन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने फेंक दिया। पुलिस का मानना है कि पुराने फोन में कई अहम जानकारियां हो सकती थीं।

ज्वॉइंट अकाउंट की भी जांच
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के ज्वॉइंट बैंक अकाउंट की भी जांच की जा रही है। जांच में क्राइम ब्रांच ने पाया कि इसमें करोड़ों का लेन-देन हुआ था। पुलिस को संदेह है कि ‘हॉटशॉट्स’ और ‘बॉली फेम’ ऐप से होने वाली कमाई इसी खाते में आती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *