फैंस के लिए बड़ा झटका,बंद होने वाला है ‘द कपिल शर्मा शो’!

टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ ने सालों से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना रखी है. कई विवाद हुए, कई लोग छूटे लेकिन बार-बार यह शो लोगों को गुदगुदाने और ठहाकों की गूंज वापस लाने में सफल रहा है. लेकिन अब ‘द कपिल शर्मा शो’  के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. खबर है कि यह शो जल्द ही बंद होने वाला है. जी हां, दर्शक दिग्गज फिल्म स्टार्स और कपिल की मस्ती अब नहीं देख पाएंगे क्योंकि ये शो बंद होने वाला है. कपिल के फैंस के लिए ये खबर वाकई बहुत चौंकाने वाली होगी. लंबे समय से कपिल शर्मा हर वीकेंड अपनी टीम के साथ लोगों का मनोरंजन करते हैं और नए मेहमानों का स्वागत करते हैं. उनका शो इतना ज्यादा फेमस हो गया है कि सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक, कई दिग्गज एक्टर्स कपिल के शो में अपनी फिल्मों को प्रमोट करने आ चुके हैं. ऐसे में शो के ऑफ एयर होने से फैंस काफी निराश होंगे. हालांकि फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है.

दरअसल ये खबर सच है कि शो ऑफ एयर हो रहा है लेकिन सिर्फ कुछ दिनों के लिए. जी हां, कुछ दिनों के बाद कपिल फिर इस शो में वापसी करेंगे नए रंग रूप के साथ. ऐसे में फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं क्योंकि कपिल शर्मा जल्द ही फिर लोगों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *