लोकल ट्रेन के दरवाजे पर लटकी औरतें, जान जोखिम में डालकर की यात्रा, हादसे को देती दिखीं दावत!-देखे वायरल वीडियो

हादसे कहीं भी और कभी भी हो सकते हैं, ऐसे में ये लोगों की जिम्मेदारी है कि वो अपनी जान को जोखिम में डालने वाला कोई काम ना करें. अब लोग अगर इतने ही जिम्मेदार हो जाते तो हादसे कभी नहीं होते. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि लोग किस तरह लापरवाही करते हैं और खुद को खतरे में डालते हैं. ये मुंबई लोकल का एक वीडियो (Women hanging from local train video) में जिसमें महिलाएं चलती ट्रेन के दरवाजे से लटकी नजर आ रही हैं.

इंस्टाग्राम अकाउंट @chal_mumbai पर हाल ही में एक वीडियो (Mumbai local viral video) पोस्ट किया गया है जो वायरल हो रहा है और महिलाओं की लापरवाही दिखा रहा है. इस वीडियो में एक लोकल ट्रेन (Women’s coach Mumbai local) चलती नजर आ रही है जिसके महिलाओं वाले कोच के दरवाजे पर कई औरतें लटकी हुई हैं. मुंबई लोकल का हालत तो हर कोई जानता है. ऑफिस के वक्त उसमें इतनी भीड़ होती है कि तिल रखने की जगह नहीं होती है. पर लोगों के लिए यात्रा करना भी जरूरी होती है, इसलिए वो रिस्क लेकर इस तरह यात्रा करते हैं.

ट्रेन के दरवाजे से लटकी दिखी औरतें

यूं तो लोकल ट्रेन में रोज सफर करने वाले लोग ऐसे ट्रैवल करने में एक्सपर्ट हो जाते हैं पर ऐसे यात्रा करना जोखिम भरा होता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिलाओं का कोच नजर आ रहा है. उसमें बहुत ज्यादा भीड़ है जिसकी वजह से महिलाएं दरवाजे के बाहर तक लटकी हुई हैं. उन्होंने हाथ से अंदर किसी चीज को पकड़ा है जिसके सहारे वो टिकी हुई हैं. अगर गलती से भी उनका हाथ फिसले, तो वो पक्का गिर जाएंगी और उन्हें काफी चोटें लगेंगी. एक तरफ महिलाओं के लिए ऑफिस जाना भी जरूरी है, ऐसे में ये रिस्क लेना जरूरी हो जाता है. पर दूसरी तरफ देखा जाए तो यहां दुर्घटना से देर भली वाली कहावत सही लग रही है.

 

वीडियो हो रहा है वायरल

इस वीडियो को 84 मिलियन यानी 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा- आदमी रोज रोटी के लिए, अपने बाल बच्चों को पालने के लिए ये सब करता है. एक ने कहा- हम मुंबई वालों का यही हाल है, क्या करें! एक ने कहा कि इस वीडियो को देखने के बावजूद भी कुछ लोग ये कहते हैं कि औरतें मेहनत से काम नहीं करती हैं. एक ने कहा कि मजबूत महिलाएं जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए मुश्किल चीजें ही करती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *