NCB की जांच में श्रद्धा कपूर का बड़ा ख़ुलासा

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ में दीपिका पादुकोण ने करिश्मा प्रकाश के साथ ड्रग चैट की बात कुबूली वहीं ड्रग्स लेने से इनकार किया। दूसरी ओर सारा अली खान और श्रद्धा कपूर ने भी कहा है कि वे ड्रग्स नहीं लेती हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा और श्रद्धा ने सुशांत के ड्रग्स लेने की बात कही।

श्रद्धा बोलीं- वैनिटी वैन में सुशांत को ड्रग्स लेते देखा:-एनसीबी की पूछताछ में श्रद्धा कपूर ने बताया कि फिल्म ‘छिछोरे’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने सुशांत को वैनिटी वैन में ड्रग्स लेते देखा था। श्रद्धा ने यह भी कहा कि वे फिल्म की सक्सेस पार्टी के लिए पावना लेक के किनारे स्थित सुशांत के फार्महाउस पर गई थीं। इस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था। हालांकि, श्रद्धा ने खुद ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया।

 

सारा ने सुशांत के साथ रिलेशनशिप की बात मानी:-एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी की पूछताछ में सारा अली खान ने माना कि 2018 में वे सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ था।सारा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे सुशांत के केप्री हाउस स्थित घर उनके साथ रहने भी गई थीं। उन्होंने यह भी बताया कि वे सुशांत के साथ 5 दिन के लिए थाइलैंड के कोह समुई आइलैंड पर गई थीं, जहां उन्होंने पार्टी भी की थी।

खुद ड्रग्स लेने की बात से इनकार:-सारा ने यह बात स्वीकार की कि केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सुशांत ड्रग्स लेते थे। उनकी मानें तो वे सुशांत के साथ उनकी पार्टियों में जाती थीं। लेकिन, उन्होंने खुद कभी ड्रग्स नहीं लिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सुशांत ने केदारनाथ की शूटिंग के दौरान ही ड्रग्स लेनी शुरू की थी या फिर वे पहले से इसे कंज्यूम कर रहे थे।

 

रिया शुरुआत से ही सुशांत को ड्रग एडिक्ट बता रहीं:-जब से सुशांत डेथ केस में ड्रग्स के एंगल सामने आया है, तभी से रिया चक्रवर्ती लगातार यह दावा कर रही हैं कि सुशांत ड्रग एडिक्ट थे। एनसीबी की पूछताछ से पहले एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भी उन्होंने यही कहा था। बाद में एनसीबी के सामने उन्होंने अपना बयान दोहराया और कहा कि वो जो करती थीं, सुशांत के लिए करती थीं।
पिछले दिनों रिया ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत की याचिका लगाई थी। इसमें उन्होंने सुशांत पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था। रिया ने याचिका में यह बात स्वीकार की थी कि उन्होंने सुशांत के लिए कभी-कभी, कम मात्रा में ड्रग्स खरीदी थी। एक्ट्रेस ने सुशांत पर यह भी आरोप लगाया है कि वे ड्रग्स पीने या खरीदने के सबूत मिटा दिया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *