
सिद्धार्थ शुक्ला के असमय मौत ने उनके चाहने वालों को हिला दिया है। किसी के लिए यह स्वीकार कर पाना आसान नहीं है कि महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन के बाद अब पहली बार परिवार ने एक बयान जारी किया है और सभी से उनकी प्राइवेसी को बनाए रखने का निवेदन किया है।
परिवार का बयान
सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार की ओर से कहा गया है कि ‘सिद्धार्थ की इस यात्रा में हिस्सा होने वाले हर किसी का हार्दिक आभार, बिना किसी शर्त के उसे इतना प्यार दिया। निश्चित रूप से यह इसका अंत नहीं है। वह अब हमेशा हमारे दिलों में है।‘
सिद्धार्थ ने हमेशा अपनी प्राइवेसी की कद्र की है, इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को शोक की इस घड़ी में प्राइवेसी दें।
मुंबई पुलिस की संवेदनशीलता और सहानुभूति के लिए हम उनका खास धन्यवाद करते हैं। वे हमारी सुरक्षा के लिए हर एक पल खड़े रहे।
कृपया उसे अपनी यादों और प्रार्थनाओं में याद रखिए। ओम शांति- शुक्ला परिवार।‘

आज शाम सिद्धार्थ के लिए होगी प्रार्थना सभा
बता दें, आज सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने शाम चार बजे उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा रखी है, जिसमें उनके फैंस भी जूम मीटिंग लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं. योगिनी दीदी और सिस्टर शिवानी इस प्रेयर को करवाएंगी. ब्रह्मकुमारी मेंबर्स और दिवंगत अभिनेता के परिजन भी इसमें शामिल होंगे. सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार भी ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाजों से हुआ था.
सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हुआ निधन
बता दें, लोकप्रिय टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और ‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार (2 सितंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उसके अगले दिन यानी 3 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके चाहने वाले और परिवार वालों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. सिद्धार्थ शुक्ला सिर्फ 40 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं.