Sidharth Shukla Prayer Meet: सिद्धार्थ शुक्ला के लिए परिवार ने आज रखी प्रेयर मीट, इस लिंक के जरिए जुड़ सकेंगे सब

ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत के सदमे से परिवार और दोस्तों के साथ-साथ फैन्स भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। हर किसी के लिए इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि उनका चहेता सितारा अब इस दुनिया में नहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला की 2 सितंबर को हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। सिद्धार्थ की उम्र 40 साल थी और इतनी कम्र उम्र में ऐक्टर के जाने से उनके फैन्स बुरी तरह टूट गए हैं। इसी बीच अब सोमवार को सिद्धार्थ शुक्ला  के परिवार के सदस्यों ने  शाम 5 बजे एक प्रेयर मीट का आयोजन किया है। अभिनेता करणवीर बोहरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी साझा की है।

प्रेयर मीट से जुड़ सकते हैं फैंस
सिद्धार्थ के फैंस के लिए परिवार ने यह प्रेयर मीट ऑनलाइन रखने का फैसला किया है। जूम लिंक के जरिए फैंस जुड़ सकते हैं और अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। इस दौरान विशेष मेडिटेशन और प्रार्थना सत्र होगा। प्रेयर मीट ब्रह्मकुमारी योगिनी दीदी द्वारा किया जाएगा।

जूम लिंक भी किया शेयर
करणवीर ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- ‘आइए आज शाम पांच बजे हमारे दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के लिए, उनकी मां रीता, बहनें नीतू-प्रीति और ब्रह्मकुमारी द्वारा आयोजित।‘ इसके साथ करणवीर ने जूम लिंक भी शेयर किया है।

मीडिया पर हुए थे नाराज
इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला की मां से मिलने करणवीर बोहरा उनके घर पहुंचे थे। करणवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें एक फोटोग्राफर ‘गरीब’ कह रहा है क्योंकि वह सियाज गाड़ी से आए हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए करणवीर ने नाराजगी जाहिर की थी।

करणवीर ने अपनी पोस्ट में लिखा-“ ‘सियाज गाड़ी में आए हैं गरीब लग रहे हैं’ बहुत दुखद है, क्या हम यहां 5 स्टार अपीयरेंस देने आए हैं हम एक मां से मिलने पहुंचे हैं जिसने अपने बेटे को खो दिया है। और प्रेस के कुछ लोग दुख की इस घड़ी में भी ये सब नोटिस करते हैं। इन सब वजहों से ही प्रेस के लोगों का नाम खराब होता है।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *