सिंगर मल्लिका राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे मे पंखे से लटका मिला शव

सुल्तानपुर: सिंगर विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत मंगलवार को संदिग्ध हालात में अपने घर में मृत पाई गईं. पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई है. उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय गायिका का शव सुल्तानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सीताकुंड इलाके में उनके घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया.

मल्लिका की मां ने मामले के बारे में बात करते हुए कहा कि वो नहीं जानती हैं कि उन्होंने ऐसा कब किया क्योंकि परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे.

कोतवाली थाना प्रभारी श्रीराम पांडे ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है.

हालांकि, उन्होंने कहा कि मौत के असली कारण की जानकारी शव के पोस्टपार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मिल पाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *