Skoda लॉन्च करेगी सब-कॉम्पैक्ट SUV, ब्रेजा-वेन्यू को मिलेगी कड़ी टक्कर

Skoda Auto भारतीय ऑटो मार्केट में एक नई कार लाने जा रही है, जो 4 मीटर की एसयूवी कार हो सकती है. इस बात की जानकारी स्कोडा ऑटो बोर्ड के चेयरमैन थॉमस शेयर ने एक इंटरव्यू के दौरान साझा की है.उन्होंने बताया कि कंपनी आने वाले समय में सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। स्कोडा की कॉम्पैक्ट एसयूवी एक ग्लोबल प्रोडक्ट होगा। कंपनी ने फिलहाल लॉन्च टाइमलाइन का जिक्र नहीं किया है।

स्कोडा की अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी की ज्यादा डिटेल्स अगले महीने शेयर की जाएंगी। लॉन्चिंग के बाद इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet, Maruti Vitara Brezza, Tata Nexon और Mahindra XUV300 जैसी गाड़ियों के साथ रहेगा। फिलहाल कंपनी का फोकस अपनी नई सेडान कार Skoda Slavia पर है, जिसे 18 नवंबर को पेश किया जाएगा। इसके जरिए कंपनी स्कोडा रैपिड को रिप्लेस करेगी।

ऐसी होगी Skoda Slavia
स्कोडा स्लाविया में दो तरह के इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 1.0-लीटर TSI पेट्रोल होगा, जो 114 एचपी की अधिकतम पावर और 178 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा। दूसरा इंजन 1.5-लीटर TSI पेट्रोल होगा, जो 148hp की पावर और 250 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा।

जल्द आएगी इलेक्ट्रिक कार
चेक गणराज्य की ऑटोमेकर भारतीय बाजार में आने वाले सालों में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में भी एंट्री में करेगी। स्कोडा का पहला इलेक्ट्रिक मॉडल Skoda Enyaq SUV होगा, जिसे मॉड्यूलर MEB प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा। इसकी लंबाई लगभग 4.7 मीटर होगी और यह 55kWh बैटरी पैक के साथ आएगी। फुल चार्ज में यह 340km की रेंज देगी। इसका एक 77kWh बैटरी वाला वर्जन भी होगा, जो 510km तक की रेंज ऑफर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *