देपालपुर से इंदौर रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती मारुति इको कार से अचानक धुआं निकलने लगा।
धुआं देखते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी तुरंत सड़क किनारे रोक दी। जैसे ही गाड़ी रुकी, कुछ ही पलों में कार में आग भड़क उठी और कार जलकर खाक हो गई।
कार में सवार सभी लोग फुर्ती से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की चपेट में आ गई।
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और प्रशासन को सूचना दी।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।