स्मृति-पलाश की शादी टलने के बाद सामने आई मिस्ट्री गर्ल ने एक पोस्ट करते हुए साफ किया है कि मैं वो इंसान नहीं हूं जिसके साथ उसने चीटिंग की है। वहीं दूसरी ओर पलाश मुछाल की कजिन नीति टाक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि- प्लीज अफवाहें न फैलाएं, स्मृति-पलाश की शादी जल्द ही होगी।
पलाश की कजिन नीति और मिस्ट्री गर्ल।
स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी टलने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मिस्ट्री गर्ल ने भी अपने पोस्ट में साफ किया है कि वह पलाश से कभी नहीं मिली है न ही उससे किसी तरह से जुड़ी हुई है।

इसी बीच मैरी डि’कोस्टा नाम की युवती के साथ पलाश का एक चैट सामने आया था। उक्त चैट को लेकर अब मैरी डि’कोस्टा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैं हाल ही में पोस्ट की गई चैट के बारे में कुछ बातें साफ करना चाहती हूं। सबसे पहले, चैट का लेन-देन 29 अप्रैल और 30 मई 2025 के बीच हुआ था, इसलिए हमारा संपर्क सिर्फ एक महीने तक चला।

नीति ने लिखा- जल्द शादी करने वाले हैं

पलाश की एक कजिन नीति टाक हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘प्लीज अफवाहें ना फैलाएं, स्मृति मंधाना के पापा की तबीयत अब ठीक है, वो हॉस्पिटल से घर पर आ गए हैं। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल बहुत जल्द शादी करने वाले हैं।’ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पलाश की मेहंदी और हल्दी तस्वीरें शेयर की हैं। पलाश और स्मृति के साथ भी नीति की फोटो मौजूद हैं। नीति ने शादी टलने के बाद पलाश की कंडीशन पर भी पडेट दिया है। वह अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘पलाश आज बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आप सबको सच जाने बिना पलाश को गलत नहीं मानना चाहिए। आज टेक्नोलॉजी इंसानों से बहुत आगे निकल गई है। इसलिए लोगों को अफवाहों के चक्कर में आकर पलाश को जज नहीं करना चाहिए। उसके लिए दुआ करें।
मिस्ट्री गर्ल ने लिखा- कभी नहीं मिली हूं

मिस्ट्री गर्ल ने लिखा है कि- मैं यह बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं कि मैं उनसे कभी नहीं मिली और न ही मैं उनसे किसी भी तरह से जुड़ी। लोग अब पूछ रहे हैं, “इस बारे में अभी बात क्यों कर रहे हैं?” सच तो यह है कि मैंने जुलाई में ही उसका पर्दाफाश कर दिया था, लेकिन उस समय कोई नहीं जानता था कि वह कौन है, इसलिए इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। जब तक कोरियोग्राफर वाली बात सामने नहीं आई, तब तक मुझमें इस बारे में दोबारा बात करने की हिम्मत नहीं थी, इसी वजह से मुझे लगा कि शायद अब अपनी बात कहने का सही समय आ गया है। मैं कौन हूं, इस बारे में भी बहुत कन्फ्यूजन रहा है। मैं कोरियोग्राफर नहीं हूं, मैं वो इंसान नहीं हूं, जिसके साथ उसने चीटिंग की। मैं यह इसलिए कह रही हूं क्योंकि चीजें मिक्स हो रही हैं, मैं नहीं चाहती कि लोग गलत बातें मान लें।

मैं क्रिकेट को पसंद करती हूं मिस्ट्री गर्ल ने आगे लिखा कि- मैं यह भी कहना चाहती हूं कि मैं क्रिकेट को फॉलो करती हूं और स्मृति मंधाना को बहुत पसंद करती हूं। मैं कभी किसी दूसरी औरत को इस तरह दुख नहीं पहुंचाऊंगी, यही वजह है कि मुझे हर चीज के बारे में ट्रांसपेरेंट होने की जरूरत महसूस हुई। मुझे सच में इस तरह के बैकलैस की उम्मीद नहीं थी। मुझे अपना अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा क्योंकि सच कहूं तो मैं नफरत बर्दाश्त नहीं कर सकता, और मैंने नहीं सोचा था कि मुझे यह सब झेलना पड़ेगा।
मैरी ने आगे लिखा की मैं सभी मीडिया चैनलों और पेजों से रिक्वेस्ट करती हूं कि वे अफवाहें या कोई भी गुमराह करने वाली मनगढ़ंत बातें फैलाने से बचें। कृपया मेरी फोटो का इस्तेमाल न करें।

पलाश और स्मृति के पिता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
स्मृति के मंगेतर पलाश को मुंबई के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जहाँ उन्हें भर्ती कराया गया था। वहीं स्मृति मंधाना के पिता की हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई है। सोर्स का कहना है की उनकी एंजियोग्राफी हुई थी, जिसमें किसी भी प्रकार के ब्लॉकेज उनके हार्ट में सामने नहीं आए हैं। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को सांगली में होनी थी। हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी सभी रस्में पहले ही संपन्न हो चुकी थीं।
मां ने बताया पूरा घटनाक्रम पलाश की मां अमिता ने कहा कि पलाश ने जैसे ही सुना कि स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया है, वह रोने लगा। हम उन्हें येलो फीवर की वजह से बाहर नहीं जाने दे रहे थे, लेकिन पलाश उनसे जाकर मिलना चाहता था। पलाश श्रीनिवासजी की इज्जत करता है। यह खबर उसके लिए बहुत बड़ा झटका थी। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. नमन शाह ने बताया कि
श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक के लक्षण थे। तुरंत सांगली के सर्वहित हॉस्पिटल और मेडिकल रिसर्च सेंटर में शिफ्ट किया गया। उनकी जांच की है। इकोकार्डियोग्राम में कोई नई सीरियस बात नहीं मिली। लगातार ECG मॉनिटरिंग की जरूरत है। उनका ब्लड प्रेशर अभी थोड़ा बढ़ा हुआ है, इसलिए लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है।
