
कोरोना वायरस एक बार फिर डराने लगा है और लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। बॉलिवुड इंडस्ट्री आए दिन किसी न किसी सिलेब्स के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर आती है। अब पॉप्युलर सिंगर सोनू निगम कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं। सोनू निगम के साथ उनका पत्नी मधुरिमा निगम और बेटा नीवान निगम भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
सोनू निगम ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने का जानकारी एक वीडियो के जरिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. उन्होंने करीब 3 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह दुबई में हैं और कोरोना से जंग लड़ रहे हैं.
नए साल की शुभकामनाओं के साथ दी ये खबर
सोनू निगम ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें लिखा है- ‘आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं. मैं कोविड पॉजिटिव हूं. काफी लोगों को ये बात पता है और काफी लोगों को नहीं पता. लेकिन ये भी सच है कि मुझे नहीं लग रहा कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं. मैं दुबई में हूं. मुझे इंडिया आना था, क्योंकि भुवनेश्वर में मुझे परफॉर्म करना था और सुपर सिंगर सीजन 3 का शूट भी करना था. लेकिन जब मैंने कोरोना टेस्ट करवाया, तो मैं पॉजिटिव पाया गया. लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं धीरे-धीरे ठीक हो जाऊंगा. मैंने कितनी बार वायरल और गले खराब में कॉन्सर्ट किए हैं और उससे तो ये काफी बेहतर है. कोविड पॉजिटिव हूं लेकिन मैं मर नहीं रहा हूं. मेरा गला भी चल रहा है यानी मैं ठीक हूं. डरने वाली कोई बात नहीं है. लेकिन मुझे बुरा लग रहा है कि बहुत नुकसान हुआ है. मेरी जगह बाकी सिंगर पहुंचे हैं.’
सोनू निगम को क्यों लग रहा है बुरा
वीडियो में सोनू आगे कहते हैं, ‘हमारे आस-पास कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. ये बहुत तेजी से फैल रहा है. मुझे हमारे लिए बुरा लग रहा है क्योंकि काम अभी अभी शुरू हुआ है. मुझे थिएटर्स से जुड़े लोग और फिल्ममेकर्स के लिए भी भुरा लग रहा है. क्योंकि काम पिछले दो साल से प्रभावित हो रहा है. लेकिन उम्मीद है कि चीजें ठीक होगी’.
परिवार को इन-इन लोगों को हुआ कोरोना
सोनू निगम ने आखिर में बताया कि उनकी पत्नी मधुरिमा निगम और बेटा नीवान भी कोरोना पॉजिटिव हैं. उन्होंने कहा- ‘मेरा बेटा, मेरी पत्नी और मेरी पत्नी की बहन सभी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. हम हैप्पी कोरोना पॉजिटिव फैमिली है.’ आपको बता दें कि सोनू निगम पिछले डेढ़ महीने से लगातार कॉन्सर्ट और शूटिंग कर रहे थे, जिस वजह से वह अपने परिवार से भी नहीं मिले हैं. अब कोविड पॉजिटिव होने के बाद वह दुबई में ही परिवार के साथ क्वारंटाइन हैं.