हवा में उड़ रहा था व‍िमान तभी यात्री ने खोल द‍िया इमरजेंसी गेट, आफत में पड़ी कई यात्र‍ियों की जान

साउथ कोरिया की एक फ्लाइट हवा में 650 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी, तभी एक शख्‍स ने विमान का इमरजेंसी गेट खोल द‍िया। इमरजेंसी गेट खुलते ही प्‍लेन का संतुलन ब‍िगड़ने लगा और यात्र‍ियों की हालत खराब हो गई। र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, प्‍लेन को तो सुरक्षि‍त लैंड करा ल‍िया गया, लेकि‍न नौ यात्रियों की तबीयत ब‍िगड़ गई, उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसका एक वीड‍ियो भी सामने आया है। गेट खोलने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एग्जिट के पास बैठे एक यात्री ने खोला इमरजेंसी गेट

न्‍यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताब‍िक, एशियाना एयरलाइंस की एयरबस A321-200 में करीब 200 यात्री सवार थे। यह डोमेस्टिक फ्लाइट राजधानी सियोल से लगभग 240 किमी दक्षिण-पूर्व में डेगू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। जब व‍िमान हवा में करीब 200 मीटर (650 फीट) की ऊंचाई पर था, तभी इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठे एक यात्री ने लीवर दबाकर इमरजेंसी गेट खोल दिया।

आसमान में आफत में पड़ी जान

हवा में व‍िमान का गेट खुलते ही अफरा-तफरी मच गई। यात्री च‍िल्‍लाने लगे। एक यात्री ने इसका वीड‍ियो भी बनाया है। इस वीड‍ियो में देखा जा सकता है क‍ि व‍िमान में तेज हवा की वजह से यात्र‍ी दहशत में हैं और च‍िल्‍ला रहे हैं। कुछ लोगों को सांस लेने में भी द‍िक्‍कत हुई। प्‍लेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया क‍ि अचानक से ऐसा लगा की फ्लाइट में धमाका होने वाला है। गेट के पास बैठे यात्री बेहोश होने लगे। कुछ समझ नहीं आ रहा था। फ्लाइट में बच्चे भी थे, जो बेतहाशा रो रहे थे। लैंडिंग के बाद 9 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

गेट खोलने वाले यात्री को क‍िया गया ग‍िरफ्तार

हवा में फ्लाइट का दरवाजा खोलने वाले 30 साल के यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एशियाना एयरलाइंस की तरफ से बयान जारी कर कहा गया क‍ि अचानक से गेट खुलने की वजह से कुछ यात्रियों को सांस लेने में कठिनाई हुई और लैंडिंग के बाद कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयरलाइंस ने जानकारी दी है कि इस घटना में कोई बड़ी चोट या क्षति नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *