तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने आटो और बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत; CCTV फुटेज आया सामने – देखें VIDEO

नई दिल्ली: ओडिशा में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी ने दो बाइक सवार को आमने-सामने और एक ऑटो रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन ने इस दौरान एक ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी. इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि सिंगल लेन सड़क पर एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से चली आ रही है. जैसे ही ये ऑटो रिक्शा से आगे निकलने की कोशिश करती है, सड़क के बीच में आ रहे दो बाइक सवारों से बचने के लिए इसके पास बहुत कम जगह बचती है और फिर इसके बाद कई गाड़ियों में भीषण टक्कर हो जाती है.

रिपोर्टों में कहा गया है कि ऑटो रिक्शा में 15 लोग सवार थे. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य चार लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *