“हापुड़ में स्पोर्ट्स बाइक का कहर: बुलेट रफ्तार से भिड़ीं बाइकें, हवा में उछले सवार, CCTV में कैद दिल दहला देने वाला हादसा, तीन युवक गंभीर घायल”

हापुड़ का ये बाइक हादसा (Hapur Bike Collasion) इतना भयानक है कि किसी की भी रह कांप जाए. इस हादसे में दोनों बाइक सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हापुड़ में भीषण बाइक एक्सीडेंट

हापुड़:उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक्सीडेंट (Hapur Bike Accident) की ऐसी घटना सामने आई है जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए. धोलाना इलाके के पीपलेडा में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सामने से आ रही बाइक से आपस में टकरा गई. आमने-सामने की ये टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई फिट हवा में उछलकर नीचे गिर गई. इस दौरान स्पोर्ट्स बाइक सवार के साथ ही सामने से आ रही बाइक पर सवार दो लोग भी उछलकर जमीन पर गिर पड़े. तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भीषण एक्सीडेंट की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

हवा में उछलकर सड़क पर गिरीं बाइकें

इस हादसे के बाद तीनों बाइक सवार हवा में उछलकर बेसुध होकर सड़क पर गिर गए. स्थानीय लोगों की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया गया. दिल दहला देने वाला ये हादसा हापुड़ के गांव पिपलेडा में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे धौलाना थाना क्षेत्र के डासना मार्ग पर हुआ. एक बाइक तो नॉर्मल स्पीड से आ रही थी. लेकिन स्पोर्ट्स बाइक सवार हवा की रफ्तार से सामने से आ रहा था. उसने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दोनों बाइक हवा में कई फीट कर उछल गईं

बाइकों की भिड़ंत का CCTV डरा रहा

हादसे का सीसीटीवी फुटेज डरा देने वाला है. हालांकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गलती स्पोर्ट्स सवार की थी. वह बहुत तेज स्पीड में बाइक चला रहा था. सामने से आ रही बाइक की स्पीड तो धीमी थी. लेकिन तेज रफ्तार बाइक उससे जा टरकाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *