भुवनेश्वर और अमित मिश्रा पूरे सीजन से बाहर,जानिए क्या है वजह

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सत्र को जीतने के इरादे से उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम को बड़ा झटका लगा है। इन दोनों फ्रैंचाइजियों के एक-एक मैच विनर गेंदबाज टूर्नमेंट से बाहर हो गए हैं। हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार जहां हिप इंजरी के चलते नहीं खेल पाएंगे तो अमित मिश्रा की उंगली फ्रैक्चर है।

 

भुवनेश्वर कुमार को हिप  में चोट:-चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बीते शुक्रवार को 19वें ओवर में भुवी चोटिल हो गए थे। मैच के दौरान फिजियो ने उनकी जांच भी की थी, मगर इसके बाद उन्हें मजबूरन मैदान से बाहर जाना पड़ा था, उनकी गैर मौजूदगी में खलील अहमद ने ओवर पूरा किया था। भुवी इस सीजन में रंग में नजर आ रहे थे। 0/25, 0/29, 2/25 और 1/20 के आंकड़े उनके दमदार फॉर्म के परिचायक हैं। भुवी पिछले कुछ समय से ही चोट से जूझ रहे थे, पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ स्पोर्ट्स हर्निया का इलाज करवाया। आईपीएल 2018 के दौरान भी वह चोटिल हो गए थे, इससे पहले हैदराबाद के एक अन्य तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, उनकी जगह बतौर रिप्लेसमेंट जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अबतक एक भी मैच नहीं खेला है।
अमित मिश्रा की अंगुली में चोट

अमित मिश्राकी उंगली फ्रैक्चर है:-37 वर्षीय अमित मिश्रा ने बीते शनिवार को कोलकाता नाइटाइराइडर्स के खिलाफ सीजन का अपना पहला मैच खेला था। शारजाह में खेले गए इस मैच में दिल्ली की जीत में इस लेग स्पिनर का अहम योगदान था। वह रंग में नजर आ रहे थे, इस मैच में चोटिल होने के बाद ही उनका रविवार को स्कैन हुआ। अब टीम मैनेजमेंट अमित मिश्रा की रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटा हुआ है। यूएई की धीमी पिचों में उनका अनुभव बेहद कारगर होता, लेकिन नितीश राणा का कैच पकड़ने के दौरान उन्होंने अपनी अंगुली चोटिल कर ली, इससे पहले रविचंद्रन अश्विन भी सीजन के पहले मैच में सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद ही चोटिल हो गए थे, जिसके बाद केकेआर के खिलाफ मैच में उन्होंने वापसी की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *