
बिजली पर हो रही थी प्रेस कॉन्फ्रेंस और बत्ती गुल हो गई…!
बगैर लाइसेंस बिजली के खंबे पर चढ़ना तो अपराध है बता दो मंत्री जी को
पेट्रोल डीजल और बिजली के बढ़े दामों के विरोध में कल जब मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस के मुख्य दफ्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस ले रहे थे तब अचानक बिजली चली गई तभी उन्होंने प्रदेशभर से आए पत्रकारों को यह कहते हुए संबोधित किया कि अब शिवराज सरकार का राज है ऐसे में मोबाइल की टॉर्च ऐसे ही काम चलाना पड़ेगा पटवारी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के बाद अब बिजली के दाम भी बढ़ाने में प्रदेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है महंगाई की मार झेल रहे प्रदेश को अब जमीन पर लाने की कसम खा लेने के बाद शिवराज सरकार के मंत्री बगैर लाइसेंस के बिजली के खंभे पर चढ़कर क्या साबित करना चाहते हैं यह तो वही बता सकते हैं
ऊर्जा मंत्री अपना काम छोड़कर खंभे पर चढ़ने की जो नौटंकी कर रहे हैं वह असल में अपराध की श्रेणी में आता है जिसकी 3 साल की सजा है लेकिन उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती बिजली की व्यवस्था की चिंता करने के बजाए खंबे पर चढ़ना जरूरी समझा पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में यह पहली बार नहीं हो रहा है 6 महीने में दूसरी बार बिजली के बिल मैं दाम बढ़े हुए नजर आए हैं उन्होंने कहा कि सिंगाजी पावर प्लांट का साहस फ़ीसदी हिस्सा बंद पड़ा है जिसके कारण प्रदेश सरकार को हर महीने 5 करोड़ का घाटा भी हो रहा है यदि यह प्लांट चालू होता तो दूसरे प्रदेशों से बिजली नहीं खरीदना पड़ती भाजपा की सरकार ने पिछले 17 साल के अपने कार्यकाल में सिर्फ एक विद्युत प्लांट लगाया जो कि पिछले 10 महीने से बंद पड़ा है मैंने विधानसभा मैं भी यह बात उठाई थी लेकिन मुख्यमंत्री ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया उन्होंने वैक्सीनेशन के महा अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि 19 जून को जब लाखों की तादाद में लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी तो 20 जून को उसकी संख्या इतनी क्यों घट गई सिर्फ रिकॉर्ड बनाने के लिए महा अभियान चलाया गया था।