किसानों के समर्थन में दिया इंदौर के कांग्रेसी विधायकों ने जीतू पटवारी के नेतृत्व में सांसद को ज्ञापन

   

किसानों के समर्थन में दिया इंदौर के कांग्रेसी विधायकों ने जीतू पटवारी के नेतृत्व में सांसद को ज्ञापन

जीतू पटवारी ने की किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग

नकली बीज और खाद की आपूर्ति को लेकर इंदौर सांसद से की काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चर्चा

जीतू पटवारी ने बीजेपी अध्यक्ष के बयान पर किया पलटवार, कहा आपका साधुवाद जो अपने बताई सच्चाई

इंदौर 28 जून 2021। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मीडिया प्रभारी व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून का विरोध में 7 माह से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में इंदौर सांसद शंकर लालवानी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जीतू पटवारी किसान आंदोलन के समर्थन में सात सवालों के साथ मोदी सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी क़ानून को वापस लेने की भी सांसद शंकर लालवानी से बात कही। जीतू पटवारी ने कहा कि कोविड काल के दौरान किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से केंद्र सरकार के काले कानूनों को लेकर अपना विरोध जताया। जीतू पटवारी ने कहा कि काले कृषि कानून के अनुसार अगर स्टॉक बढ़ा दी जाएगी तो कालाबाजरी को बल मिलेगा। वही जब कृषिमंडियों पर प्राइवेट सेक्टर का एकाधिकार हो जाएगा तो सरकार और किसानों के नियत्रंण से मंडिया बाहर हो जाएगी तब किसानों का अहित ही होगा हित तो हो नहीं सकता। वही न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी तौर पर इस कृषि कानून में जोड़ा जाना चाहिए न कि सरकार के बयानों में इसे कहा जाए।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि वह इंदौर के कांग्रेसी विधायकों के साथ सांसद शंकर लालवानी से किसानों के हितों की रक्षा करने के परिपेक्ष में वह मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने सांसद महोदय को ज्ञापन देकर कहा कि किसान भी उनके वोटर है उनके हितों की रक्षा की जाए चूंकि सांसद शंकर लालवानी सत्तापक्ष के सांसद है उनकी सरकार केंद्र में है इसलिए वह किसानों के हित धयन में रखकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए काले कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करें। उन्होंने कहा कि इंदौर की यह तासीर है कि यहां के सत्ताधारी नेता विपक्ष की बात न बल्कि धयन से सुनते है उसके लिए काम भी करते है। जीतू पटवारी ने कहा को नकली बीज और खाद की समस्या से जूझ रहे किसानों के विषय में भी सांसद महोदय को अवगत करवाया है।

वही जीतू पटवारी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार हो रही बेतहाशा बढोत्तरी को लेकर मंत्री विश्वास सारंग के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर बीजेपी के मंत्री पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाते है तो वह होश में तो यह बात नहीं कह रहे है क्योंकि कांग्रेस के राज में पेट्रोल के दाम 50 रुपए लीटर थे जो 100 के ऊपर जा रहे है। वही दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा के उस बयान जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल पर टिप्पणी की थी उस पर कहा कि अगर वीडी शर्मा यह कह रहे है कि काँग्रेस के कारण प्रदेश गर्त में गया है तो वह यह बताए कि राज्य में पिछले 18 साल से किसकी सरकार है क्या वह शिवराज सरकार को इसका जिम्मेदार मानते है अगर वह बीजेपी की शिवराज सरकार के कारण प्रदेश के गर्त में जाने की बात कह रहे है तो मैं उनका साधुवाद करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *