
कोविड मे क्या कम लोग मारे गए जो मंत्रियों की भूख अब तक खत्म नहीं हुई
दो बयान बेतुके बयानों के बाद भी चुप है मुख्यमंत्री
स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एक के बाद एक बेतुके बयान दे रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रमुग्ध होकर उन्हें सुन रहे हैं कल तो उन्होंने मदद की गुहार लगाने आए बच्चों के माता-पिता ओं को ही गुंडा कह दिया इस तरह की सोच वाले मंत्रियों को कैबिनेट में रहने का कोई हक नहीं है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तुरंत उनसे इस्तीफा लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहना चाहिए
यह कहना है मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का उन्होंने स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बयान पर भोपाल में कहा कि इस तरह से तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने से लोगों की समस्याओं का हल नहीं होगा जो माता-पिता खून पसीना बहा कर बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहे हैं उन्हें मरने की राय देने वाले स्कूली शिक्षा मंत्री दूसरे दिन भी अपने बयान से बाज नहीं आए उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो लोग उनसे मदद की गुहार लगाने आए थे वह बच्चों के माता-पिता नहीं गुंडे थे फिर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मुद्दे पर चुप है और अपने मंत्रियों की कारगुजारी को देख रहे हैं उन्हें तुरंत इंदर सिंह परमार का इस्तीफा लेना चाहिए साथ ही कांग्रेस उनके खिलाफ अब सड़क पर आंदोलन करने की तैयारी भी कर रही है पटवारी ने मुख्यमंत्री चौहान को गिरते हुए कहा कि क्या यही दिन दिखाने के लिए लोकतंत्र को ताक पर रखकर सरकार बनाई थी कि एक दिन छोटे बच्चों के माता-पिता को आप के मंत्री गुंडा कह दे पटवारी ने यहां तक कह दिया कि कॉविड मैं क्या कम लोग मरे हैं जो आपका पेट नहीं भरा और अब मासूम बच्चों के माता-पिता को मारना चाहते हो हर घर मातम मना है फिर भी भाजपा के मंत्रियों की भूख है कि खत्म ही नहीं होती.