प्रदेश के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार लगभग 3 घंटे देरी से धार जिले के दौरे पर प्रसिद्ध जैन तीर्थ मोहनखेड़ा पहुंचे थे – अल्प प्रवास के दौरान धार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश दिग्विजय सिंह ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की

 

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) प्रदेश के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार लगभग 3 घंटे देरी से धार जिले के दौरे पर प्रसिद्ध जैन तीर्थ मोहनखेड़ा पहुंचे थे , यहां पर उन्होंने आचार्य स्वर्गीय ऋषभ चंद्र जी महाराज साहब की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान आदिनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कीया , इस दौरान गुरुदेव की मृत्यु को सम्पूर्ण राष्ट्र की बहुत बड़ी क्षति बताया , साथ ही उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कई गम्भीर आरोप लगाए , इस दौरान उन्होंने प्रदेश में लोगों को वैक्सीन की कमी और लोगो को टिका नहीं लगने पर सरकार की लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्क्रिय बताया , वही प्रदेश के नेता एवं अधिकारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए नेमावर में हुई घटना की निंदा करते हुए कई आरोप जड़े, साथ ही खरगोन जिले में पत्रकारों पर हुए केस दर्ज मामले में सरकार पर सच दबाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कही , साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी उन्होंने सवाल उठाए , पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल , धरमपुरी विधायक पांची लाल मेडा , कुक्षी विधायक हनी बघेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंह गौतम सहित मोहनखेड़ा तीर्थ संस्थान के ट्रस्टी गण भी मौजूद रहे।

 

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) , अल्प प्रवास के दौरान धार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश दिग्विजय सिंह ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की इस दौरान वह धार कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम के ग्रह ग्राम लेबड़ पहुंचे ओर मृतक परिजनों को श्रद्धांजलि दी , साथ धार मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. मोहन सिंह बुंदेला की धर्म पत्नि एवं कुलदीप बुंदेला की माता के निधन पर श्रद्धांजली देने पंहुचे थे । जिसके बाद मीडिया से चर्चा में विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने नेमावर में हुई घटना निंदनीय है और डेढ़ महीने तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर सवाल खड़े किए , साथ ही स्पेशल कोर्ट में ले जाकर जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कही , आरएसएस के मोहन भागवत द्वारा हिंदू-मुस्लिम का DNA एक है कि सवाल पर बोले कांग्रेस की कहना है कि धर्म अपनी-अपनी आस्था का विषय है और हिंदू मुसलमानों में नफरत पैदा करना उचित नहीं है , हम भारतीय हैं पहले भारत के निवासी होने के नाते हम एक दूसरे का सम्मान के साथ व्यवहार करना चाहिए , दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं मोहन भागवत जी से अनुरोध करूंगा कि उन्होंने जो विचार व्यक्त किए हैं वह इस बात को जमीन पर उतारने के लिए उनके जितने भी कार्यकर्ता है भाजपा , विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जो नफरत पैदा करते हैं मुसलमानों और ईसाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं उन्हें मारते हैं पीटते हैं ऐसे लोगों पर उन्होंने अंकुश लगाना चाहिए, उन्हें नसीहत देना चाहिए और उनके पदों से हटाना चाहिए , उषा ठाकुर के वैक्सीन लगाने पर ₹500 जमा करने के बयान पर बोले प्रधानमंत्री के बोर्ड पर सभी को निशुल्क वैक्सीन लगाने पर धन्यवाद दिया जा रहा है पीएम केयर्स फंड में हजारों करोड़ रूपया पहले दिया जा चुका है उसका हिसाब नहीं मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *