धार शहर के त्रिमूर्ति चौराहे पर होटल बालाजी में क्रिकेट का सटटा पुलिस टीम ने पकडा है।

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) शहर के त्रिमूर्ति चौराहे पर होटल बालाजी में क्रिकेट का सटटा पुलिस टीम ने पकडा है। ये सभी नगर के रसूखदार है और लंबे समय से सट्टा व जुएं का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने कुल पांच लोगों को पकड़ा है, साथ ही पुलिस टीम हिसाब के अलावा अन्य सामग्री जप्त की है।
टीआई कोतवाली कमलसिंह पंवार ने बताया कि कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह , ए. एस. पी. देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर की है।
टीआई ने बताया कि दबिश में राजू प्रह्लाद राठौर, अशोक नंदकिशोर राठौर, आनंद अशोक अग्रवाल, अंकित मकवाना और विक्रम पंचम पंवार को रंगे हाथों पकडा है। यहां से लाखों रुपए के क्रिकेट के सटटे का हिसाब मिला है।
पुलिस ने दबिश में सट्टा उपयोग के कई गैजेट्स भी मिले । वाईफाई, ऑपरेट करने वाला कम्युनिकेशन गैजेट, सीडी, 21 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 एल ई डी, ओर स्टील के डब्बे में 10 से लेकर लाखों के लेनदेन के चिप्स सही अन्य सामान जब्त । कोतवाली पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *