हिन्दू जागरण का प्रांत प्रतिनिधि मंडल बाग की घटना को लेकर मध्यप्रदेश के ग्रह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा से भेट की।

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) हिन्दू जागरण का प्रांत प्रतिनिधि मंडल बाग की घटना को लेकर मध्यप्रदेश के ग्रह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा से भेट की। उक्त विषय मे जानकारी देते हुए हिन्दू जागरण मंच के सह विभाग संयोजक आंशूल शर्मा ने बताया कि विगत 16 एवं 17 जून को बाग घटना मैं प्रशासन द्वारा हिंदू समाज के विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई करने के विषय मैं अवगत कराया एवं एसडीएम और एसडीओपी एवं जिला पुलिस अधीक्षक के पक्षपातपूर्ण रवैया एवं हिंदू समाज पर विद्वेषपूर्ण कार्यवाही करने के विरोध में आज हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत का एक प्रतिनिधि मंडल मध्यप्रदेश शासन के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र से मिला एवं संपूर्ण घटना का जानकारी दी। जिला प्रशासन की एक पक्षीय कार्यवाही तथा हिंदू जागरण मंच के विभाग संयोजक जीवन प्रजापत एवं अन्य कार्यकर्ताओं पर विद्वेषपूर्ण कार्यवाही करके हिंदू समाज का मनोबल तोड़ने का जो प्रयास किया गया है उसे संपूर्ण हिंदू समाज आक्रोशित है। तथा हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ को आदतन गुंडा बताने का प्रयास किया गया है यह निंदनीय है। अतः इस प्रकार की एक पक्षीय कार्यवाही करने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जावे एवं संपूर्ण घटना की सूक्ष्म जांच का आदेश दिया जावे साथ ही पथराव करने वाले दूसरे पक्ष पर भी कार्यवाही की माग की। इस विषय पर माननीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि मैं कार्यवाही करूंगा प्रतिनिधिमंडल में हिंन्दू जागरण मंच के मनीष उपाध्याय प्रदेश संगठन मंत्री, आशीष बसु प्रांत अध्यक्ष, राजेश भार्गव प्रांत संगठन मंत्री , संतोष पाटीदार, प्रांत कोषाध्यक्ष , तरुण पगारे प्रांत विधि प्रमुख , रविंद्र सोनी जिला मंत्री (कुक्षी जिला)सम्मिलित थे। उक्त जानकारी हिन्दू जागरण मंच की जिला प्रचार प्रमुख श्रीमती एकता शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *