डाँ. शास्त्री प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

डाँ. शास्त्री प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

धार। सोशल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री किशोरभाई भंडारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खारिवाल की सहमति से मध्यप्रदेश प्रदेश प्रभारी प्रदीप जैन की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जैन ने धार के वरिष्ठ पत्रकार व ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अशोक शास्त्री को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सोशल मीडिया फाउंडेशन संस्था द्वारा सामाजिक क्षैत्रों में कार्य करता है। श्री शास्त्री के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित होने पर प्रेस क्लब धार, संस्था जय हो, सर्व ब्राह्मण समाज , अखिल भारतीय उपभोक्ता संगठन सहित धार शहर एवं जिलेभर के पत्रकारों ने बधाई व शुभाकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया । उक्त जानकारी पत्रकार पियूष जैन ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *