
उत्तर प्रदेश और बिहार जैसा बनाकर छोड़ेंगे मध्य प्रदेश को..!
मेरे क्षेत्र के लोगों के साथ हुई घटना जरूरत पड़ी तो सड़क पर आऊंगा
मेरे विधानसभा क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का जो मामला सामने आया है उससे यह बात साबित हो गई कि मध्य प्रदेश अब उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे आपराधिक प्रवती वाले प्रदेश बनने की राह पर है यदि मेरे क्षेत्र की लड़की को इंसाफ नहीं मिला तो जल्द सड़क पर आकर और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दूंगा
यह कहना है देपालपुर विधायक विशाल पटेल का उन्होंने पुलिस पर नाकामी का आरोप लगाते हुए कहा कि एक और जहां बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात मध्य प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करते हैं वहीं दूसरी तरफ लगातार बेटियों पर हो रहे अत्याचार बढ़ रहे हैं मेरे विधानसभा क्षेत्र मैं बेटमा थाना क्षेत्र के जीवन ज्योति कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण उसके साथ जो दुष्कर्म का मामला किया गया है उसमें जल्द अपराधियों पर यदि कार्रवाई नहीं होती है तो मैं मैदान संभाल लूंगा फिर चाहे उसके लिए भोपाल गृह मंत्री के बंगले के बाहर क्यों ना धरने पर बैठना पड़े पुलिस एक अपराधी को पकड़ कर वाह वाही लूटने की कोशिश कर रही है जबकि दो अभी भी फरार हैं इस तरह की घटना पहले भी बेटमा देपालपुर और गौतमपुरा थाना क्षेत्र में हो चुकी है लेकिन पुलिस इसे संभालने में नाकाम रही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद जहां एक और अपनी मुंह बोली बेटियों का कन्यादान कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में उनके दोहरे चरित्र और सरकार की विफलता अब खुलकर सामने आ गई है विधायक पटेल का कहना था कि कुछ दिन पहले जब गृह और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा शहर आए थे तो उन्हें खुश करने के लिए कुछ दिन तक इस मामले को पुलिस ने दबाने का भी काम किया था.