मोदी जी अब तो वायरस भी जाग गया.. आप कब जागोगे!

मोदी जी अब तो वायरस भी जाग गया.. आप कब जागोगे!

पूर्व मंत्री का प्रधानमंत्री पर जुमला

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने दुनिया भर में थर्डवेव शुरू होने का ऐलान कर दिया है कई देशों ने इसके लिए अपने लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लेने भी शुरू किए हैं ऐसे में तीसरी लहर से निपटने के लिए सिर्फ वैक्सीनेशन नहीं बल्कि लगातार सावधानी भी जरूरी है लेकिन हमारी सरकार अब भी खुद के प्रचार प्रसार में इतनी विलीन है कि उसे और कुछ दिखाई नहीं देता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लोगों को इकट्ठा कर सभाएं कर रहे हैं अब तो वायरस फिर से जाग गया लेकिन प्रधानमंत्री जागने को तैयार नहीं है
या कहना मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे जीतू पटवारी का उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामले भारत में मुश्किल का सबब बन सकते हैं इससे निपटने के लिए सरकार जो काम दिखा रही है वह नाकाफी हैं इसके पहले भी हमने वायरस को कमजोर समझ करने की गलती की थी जिसके कारण लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और अब तीसरी बार वही गलती केंद्र सरकार करने जा रही है पहले तो आंकड़े छुपाने का पाप किया और उसके बाद ऑक्सीजन की कमी से लाखों को मार दिया लेकिन अब इसके लिए हमें पुख्ता तैयारी रखनी पड़ेगी, पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यहां भी तैयारी के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है शिवराज सिंह चौहान की सरकार दूसरी लहर में भी कमजोर साबित हुई थी और अब तीसरी के लिए भी उनके पास कोई रोडमैप नहीं है भारत में भी लगातार खतरा दिखाई दे रहा है जानकारों ने आगाह किया है कि मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में डब्ल्यूएचओ की बात मानकर हमारी सरकार को जल्द कड़े फैसले लेना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *