बदनावर में घर मे चोरी करने आये चोर cctv में आये नजर, शोर शराबा सुन भागे।

 

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) बदनावर में घर मे चोरी करने आये चोर cctv में आये नजर शोर शराबा सुन भागे। घटना बदनावर जनपद पंचायत के लेखापाल दिलीप शर्मा के निवास पर रात को हुई । अज्ञात चोरों द्वारा उनके निवास पर चोरी का प्रयास किया गया , बदनावर की शिक्षक कालोनी में लेखापाल शर्मा का है घर पर रात के समय 5 से ज्यादा बदमाश चोरी करने की नियत से पहुंचे, हाथ में हथियार लिए कुछ बदमाशों ने नकाब ओढ़े थे। इस दौरान बदमाशों को भनक नहीं थी कि उनकी यह हरकत तीसरी आंख देख रही है , चोरी करने की नियत से आए चोरों को बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया। चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई , हालांकि चोरी करने आए चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। वही आहट सुन कर घर के लोग जाग गए ओर शोर शराबा हुआ , जिसके बाद चोर वहां से फरार हो गए फिलहाल बदनावर पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *