राजस्व विभाग के केम्प के साथ सभी मेजर डिपार्टमेंट भी अपने शिविर आयोजित करें- श्री सिंह

   

राजस्व विभाग के केम्प के साथ सभी मेजर डिपार्टमेंट भी अपने शिविर आयोजित करें- श्री सिंह
( धार से डाँ. अशोक शास्त्री )
सीएम हेल्प लाईन के प्रकरणों के निराकरण के लिए लगाए जा रहे राजस्व विभाग के केम्प के साथ सभी मेजर डिपार्टमेंट भी अपने शिविर आयोजित कर आवेदको की शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें। यह निर्देश Collector Dhar आलोक कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण हो और यह भी ध्यान रखे कि उचित लेवल पर ही शिकायतों का निराकरण हो जिससे जिले की रैकिंग ऊपर रहे। विभाग यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत लम्बे समय तक लंबित न रहे। नगरीय निकायों का अमला बधाई का पात्र है जिन्होने जगह-जगह केम्प आयोजित कर बड़ी संख्या में लंबित शिकायतों का निराकरण किया। विभाग स्थानांतरण के प्रकरणों में नीति में किए प्रावधान अनुसार प्रस्ताव भेजे। उन्होने कहा कि जिला पंचायत सीईओ महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण आहार वितरण तथा शिक्षा विभाग की मध्यान्ह भोजन योजना के खाद्यान्न वितरण की क्रास चैकिंग के लिए एक सिस्टम तैयार करें। जिले में उर्वरक की कमी न आए इसे लगातार वाॅच करते रहे। जिला चिकित्सालय में बच्चो के वार्ड की सारी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में मत्स्य विभाग, नर्मदा घाटी प्राधिकरण, उद्यानिकी, कृषि, पीडब्ल्यूडी, आदिवासी जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग की विस्तार से समीक्षा कर शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ, एडीएम सलोनी सिडाना सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *