
जबलपुर के आस-पास के क्षेत्रो से लगातार सूचना आ रही थी कि डीजल एवं केरोसीन का बड़े पैमाने पर अवैध रूप से भंडारण कर विक्रय किया जा रहा है उक्त सूचना पर एसटीएफ इकाई जबलपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक STF जबलपुर श्री नीरज सोनी के निर्देशन में व dsp STF ललित कश्यप के नेतृत्व में Si पंकज बिष्ट, Asi निसार अलि , Asi रघुवीर सरोते , Hc गजेंद्र बग़री , Hc मनोज पांडेय,constable मनीष तिवारी , op अग्निहोत्री , हर्षवर्धन तिवारी के साथ कल दिनाँक 04/08/21 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर जबलपुर से रायपुर हाईवे राजमार्ग क्र.30 पर थाना बीजाडांडी जिला मंडला के अंतर्गत ग्राम उदयपुर स्थित आर्शिवाद ढाबा के बगल में नितिन सिंह गौतम नाम का व्यक्ति अपनी वैल्डिंग की दुकान पर बडे पैमाने में केरोसीन का ड्रमो में भंडारण कर अवैध रूप से हाईवे में चलने वाले ट्रको को विक्रय कर कालाबाजारी कर रहा है।

उक्त सूचना पर तत्काल टीम गठित करके मोके पर रवाना होकर ग्राम उदयपुर स्थित कादरी वेल्डिंग दुकान पर दबिश दी गई जहाँ संदेही नितिन सिंह गौतम को ट्रक क्र. MP20HB4070 के डीजल टैंक में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ कैरोसिन का विक्रय करते रंगे हाथो पकडा गया दुकान की तलाशी ली गई , जहां अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ केरोसीन से भरे हुये 09 नग ड्रम कुल 1980 लीटर बरामद हुये आरोपी नितिन सिंह गौतम से कडाई से पूँछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि उसके द्वारा ग्राम समनापुर में किराये के मकान में अत्यधिक मात्रा में केरोसीन का भंडारण किया गया है आरोपी नितिन सिंह गौतम के बताये अनुसार ग्राम समनापुर में किराये के मकान में दबिश दी गई जहाँ प्रचुर मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ केरोसीन का अवैध भंडारण पाया गया । उपरोक्त मकान में केरोसीन से भरे हुये कुल 40 नग ड्रम 8520 लीटर केरोसीन बरामद किया गया इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल मिलाकर 49 नग ड्रम भरे हुये 10500 लीटर केरोसीन, 02 नग इलेक्ट्रिक पंप, एक ट्रक क्रमांक MP20HB4070 व 04 नग खाली ड्रम बरामद किया गया , जिसे विधिवत जप्त कर 285 ipc, 3/7 EC Act का प्रकरण क़ायम किया गया । इतनी बड़ी मात्रा में केरोसिंन कैसे जमा किया गया। इस बात की भी जाँच की जा रही है , इस बात की भी सम्भावना है की HPCL डिपो से निकलने वाले टैंकर के ड्राइवर व आरोपी की मिलीभगत से ये केरोसिन प्राप्त किया गया हो । STF समस्त पहलुओं पर जाँच कर रही है ।
