धार में तांत्रिक क्रिया में गई थी युवक की जान, मुक्तिधाम में करते जादू टोना, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण – धार जिले में अपहरण के बाद युवती से दुष्कर्म, दूसरे मामले में विक्षिप्त महिला से बलात्कार की घटना

धार में तांत्रिक क्रिया में गई थी युवक की जान, मुक्तिधाम में करते जादू टोना, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

शमशान में करते थे तंत्र क्रिया, युवक को दिखने लगे थे भूत-प्रेत
( डाँ. अशोक शास्त्री )
धार शहर के दीनदयालपुरम काॅलोनी में मगन सिंह वास्केल नामक व्यक्ति ने गत माह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों का आरोप था कि कुछ लोगों द्वारा की गई तांत्रिक विद्या ने उसकी जान ली है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी, परिजनों के बयान व मर्ग की जांच पर कोतवाली पुलिस ने देर रात रवि पिता यशंवत डामोर निवासी भक्तांबर काॅलोनी पर धारा 306 में प्रकरण दर्ज किया है।

शमशन घाट में करते थे तांत्रिक क्रिया
मृतक राजेश पिता मगनसिंह वास्केल और रवि पिता यशवंत डामोर एक अन्य साथी के साथ धार के मुक्तिधाम में तांत्रिक क्रिया करते थे, मृतक राजेश ने भी परिजनों को बताया था कि रवि मुक्तिधाम में उसे ले जाकर तंत्र क्रिया करता था, जाने से मना करने पर मौत हो जाने जैसी बाते करने लगा, परिजनों ने बताया कि रवि ने राजेश को एक दिन मुक्तिधाम में कोयला खिलाकर जादू मंत्र कर दिया तब से वह डर सहमा रहने लगा, उसे अजीब सपने आते थे, भूत और प्रेत दिखने लगे जिससे आहत होकर उसने गत माह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

धार जिले में अपहरण के बाद युवती से दुष्कर्म, दूसरे मामले में विक्षिप्त महिला से बलात्कार की घटना
( धार से डाँ. अशोक शास्त्री )
धार जिले के बाग थाना अतर्गत ग्राम कदवाल में युवती का बस से अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामले सामने आया, पीड़िता टांडा से बस में बैठकर बाग आ रही थी तभी बाग टांडा रोड पर ग्राम कदवाल में मुकेश पिता सुरपसिंह निवासी
उकाला ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ युवती का बस से अपहरण किया और कार में बैठकार अज्ञात स्थान पर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बाग थाने आकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकेश पिता सुरपसिंह सहित 5 अज्ञातों के खिलाफ 366,376, 376(2)(N)506,109 में प्रकरण दर्ज किया है।

दूसरा मामला डही थाना का है जहां एक बुजुर्ग ने विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म किया है, पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, परिजन आरोपी को पकड़कर डही थाने लाए, पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर ओंकारलाल पिता जोगडीया निवासी डही के खिलाफ धारा 376,376(2) व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *