अलमारी का लॉक सुधारने आए बदमाश 90 हजार ले उड़े थे , पुलिस ने कैमरे के फुटेज से एक बदमाश को पकड़ा

अलमारी का लॉक सुधारने आए बदमाश 90 हजार ले उड़े थे , पुलिस ने कैमरे के फुटेज से एक बदमाश को पकड़ा
8 दिन में पुलिस ने चोरी की घटना का किया पर्दाफाश
30 हजार रुपए पुलिस ने किए बरामद
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) ग्राम गुजरी में वार्ड 2 गवली मोहल्ले में आठ दिन पहले अलमारी का लॉक सुधारने के बहाने घुसे 2 युवकों ने अलमारी में से रखे 90 हजार लेकर फरार हो गए थे । पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोनो की शिनाख्त की और एक बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा । वहीं दुसरा बदमाश अभी फरार है । जिसकी पुलिस तलाश कर रही है । पुलिस ने एक बदमाश को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा है।
टीआई राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अगस्त को ग्राम के वार्ड 2 गवली मोहल्ले कि निवासी मायाबाई पति बद्रीलाल यादव के घर पर रखी गोदरेज की अलमारी ठीक करने के लिए चाबी बनाने वाले दो युवकों को बुलाया गया। इन्होंने चतुराई से अलमारी में रखे 90 हजार रु चुरा लिए और अलमारी बंद कर दी और कहा ये खुल नही रही दूसरी चाबी बना कर लाते है और धीरे ने निकल भागे। कुछ शंका होने पर मायाबाई का लड़का रवि दोनो को देखने भी गया परंतु उनका पता नही चला। जिस पर उन्होंने थाने आकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो दो संदिगध व्यक्ति जाते दिखाई दे रहे थे । जिसके बाद उनकी शिनाख्त की गई और पहचान निकाली गई। जिसके बाद पुलिस ने उनमे से एक सुनील उर्फ सुखविंदर पिता मोती सिंह निवासी बाकानेर को उसके घर से धर दबोचा वहीं दूसरा आरोपी विनोद पिता मनोज सिंह निवासी बाकानेर अभी फरार है। आरोपी को पकड़ कर थाने लाया गया । वही आरोपी ने बताया कि हमने दोनों ने 45-45 हजार रुपए बाट लिए थे । एक आरोपी के पास से 30 हजार रुपए प्राप्त हुए । वहीं पुलिस दुसरे एक बदमाश कि तलाश कर रही है। पकड़ने में प्रधान आरक्षक महेश जाट, आरक्षक अजीत एवं गंगाराम का योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *