धार।कलेक्टर श्री जैन कल  करेंगे ज्वाईंन

कलेक्टर श्री जैन कल  करेंगे ज्वाईंन
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) जिले के नवागत कलेक्टर आईएएस डॉ. पंकज जैन गुरुवार सुबह धार में करेंगे पदभार ग्रहण |
श्री जैन इसके पूर्व विदिशा में डीएम के रुप में पदस्थ थे। गत दिनों भोपाल से प्रशासनिक अधिकारियों की जारी हुई तबादला सूची में धार के आलोक कुमार सिंह का भी नाम था, श्री सिंह के स्थान पर श्री जैन को धार कलेक्टर बनाया गया है। श्री जैन का जन्म 21 जनवरी 1983 को सतना में हुआ व प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद नई दिल्ली एम्स में डॉक्टर के रुप में सेवाएं दी, इसके बाद मेडिकल फील्ड का स्थापित करियर को छोड़कर श्री जैन वर्ष 2012 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चुने गए। बताया जाता हैं कि श्री जैन किसी भी जिले में ज्वाईंन गुरुवार के दिन ही करते हैं, श्री जैन गुरुवार को अपना शुभ दिन मानते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *