धार । तीन दिन से लापता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, जांच में जुटी पुलिस

तीन दिन से लापता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, जांच में जुटी पुलिस
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री )। जिले के गंधवानी थाना अंतर्गत ग्राम अतरकुंडा में पेड़ पर महिला की लाश को लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा, इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची व गांव के लोगों से महिला को लेकर पूछताछ की गई। महिला की पहचान समीप के गांव में रहने वाली दशरीबाई के रुप में हुई, ग्रामीणों ने बताया कि महिला मानसिक रुप से कुछ दिनों से बीमार थी, जिसका देशी इलाज भी चल रहा था। इसी बीच महिला ने आत्महत्या कर ली, सूचना पर एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई है। तथा पंचनामा बनाकर पुलिस ने मर्ग कायम किया हैं।

जानकारी के अनुसार मृत्तक महिला दशरीबाई पति बिलाम उम्र 30 साल निवासी छोटी बिलदरी 11 सितंबर को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु की। इसी बीच मंगलवार सुबह महिला का शव पेड़ से लटका हुआ होने की सूचना पुलिस टीम को मिली। गंधवानी टीआई निरथ बिरथरे मौके पर पहुंचे व परिजनों से मामले को लेकर चर्चा की। मृत्तक महिला की सात साल की बेटी ने बताया कि मां 11 सितंबर को पेड़ के पास खड़ी थी, बेटी ने जब खड़े रहने का कारण पूछा तो महिला ने कहा बच्चें का ध्यान रखना मैं जा रही हॅूं। इसके बाद महिला का शव आज देखा गया, श्री बिरथरे ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की हैं, परिजनों से चर्चा की गई है। महिला ने डेढ़ माह पूर्व ही बच्चें को जन्म दिया था। तथा महिला मानसिक रुप से बीमार भी थी, अभी आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *