धार । 25 लाख रुपए कीमत की आधुनिक मशीनों से होगा कोविड के मरीजों का उपचार डॉक्टरों की टीम ने किया भौतिक निरीक्षण

25 लाख रुपए कीमत की आधुनिक मशीनों से होगा कोविड के मरीजों का उपचार
डॉक्टरों की टीम ने किया भौतिक निरीक्षण

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) कोरोना के बढते संक्रमण के साथ ही स्वास्थ्‍य विभाग अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर भी इस मर्तबा विशेष रुप से ध्यान दे रहा है। कोविड झोन में मरीजों के उपचार के दौराम काम में आने वाली 25 लाख रुपए कीमत की आधुनिक मशीने जिला अस्पताल पहुंच गई हैं, इन मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए भौतिक निरीक्षण मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन व निगरानी में कोविड झोन में पीडियाट्रिक आईसीयू में नवीनतम मशीने जिसमें बेबी वार्मर मशीने, एक्सरे मशीन, ईसीजी मशीन, डिफ़ॉयब्रिलेटर मशीने, नेबुलाइजर मशीने, भाँप की मशीने लगाई गई है। साथ ही वार्ड पहले से तैयार होकर ऑक्सीजन प्लांट से सीधे कनेक्ट होकर सुव्यवस्थित भी हो चुका है। मशीनों का भौतिक निरीक्षण व प्रकिया को समझने के दौरान डॉ. संजय भंडारी जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी, आरएमओ डॉ. संजय जोशी, डॉ. पंकज गोस्वामी, डॉ देव निगम, कोविड मैट्रन अंकिता गिरवाल, पीएडियाट्रिक इंचार्ज रमा बैरागी, कोविड आईसीयू प्रभारी रामकन्या व रमाशंकर शर्मा उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *